रविंद्र जडेजा.
IPL 2025: आईपीएल 2025 के 43वें मैच में एक दिलचस्प आंकड़ा देखने को मिला. यह मुकाबला चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में हुआ, जहां घरेलू टीम चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद विजेता टीम साबित हुई, जिसने पांच विकेट से मैच जीता. इस मैच में सीएसके के सभी बल्लेबाज तेज गेंदबाजों पर आउट हुए, सिवाय एक खिलाड़ी के- ये हैं रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja).
रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) का ऐसे आउट होना केवल इत्तेफाक नहीं है, क्योंकि स्पिन के खिलाफ उनका एक ऐसा रिकॉर्ड है जो गेंदबाजी की इस विधा के खिलाफ उनके संघर्ष को बखूबी बयां करता है. सीएसके के सभी बल्लेबाज ताजा मैच में जहां मोहम्मद शमी, पैट कमिंस, हर्षल पटेल और जयदेव उनादकट की गेंदों पर आउट हो रहे थे, वहीं जडेजा को कामिंदु मेंडिस ने चलता किया. हालांकि जडेजा पूरी तरह फ्लॉप नहीं रहे, क्योंकि उन्होंने पवेलियन लौटने से पहले 17 गेंदों पर 21 रनों की पारी खेली, जिसमें एक चौका और एक छक्का लगाया.
लेकिन, जडेजा (Ravindra Jadeja) स्पिन के खिलाफ कितना संघर्ष कर रहे हैं, यह आईपीएल 2018 के बाद से उनके प्रदर्शन के जरिए समझा जा सकता है. जडेजा ने इस अवधि में स्पिनरों के खिलाफ शुरुआती 10 गेंदों पर केवल 88.01 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 53 पारियां खेली हैं और वह 9 बार स्पिन के खिलाफ आउट हुए हैं. स्पिन के खिलाफ उनकी औसत भी केवल 21.22 की रही है.
जडेजा हर प्रकार की स्पिन के खिलाफ संघर्ष करते रहे हैं. खासकर ऑफ स्पिन और बाएं हाथ की चाइनामैन बॉलिंग के खिलाफ उनका प्रदर्शन और भी कमजोर है, जिसके खिलाफ उनका औसत क्रमशः 13.75 और 17.00 का ही रहा है. ऑफ ब्रेक के खिलाफ तो जडेजा का स्ट्राइक रेट भी केवल 78.57 का रहा है. ऑफ स्पिन गेंदबाज आमतौर पर बाएं हाथ के बल्लेबाजों को तंग करते रहे हैं.
लेग स्पिन गेंदबाजी आमतौर पर बाएं हाथ के बल्लेबाजों को पसंद आती है. जडेजा (Ravindra Jadeja) ने आईपीएल 2018 के बाद से इस बॉलिंग के खिलाफ 39 पारियों में 32.50 की औसत से रन बनाए हैं, लेकिन स्ट्राइक रेट 101.56 का ही रहा है, जो टी20 मानकों से कमतर है.
सबसे दिलचस्प बात यह है कि स्पिन खेलने के खिलाफ संघर्ष न केवल जडेजा को प्रभावित कर रहा है, बल्कि इसका असर उनकी आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के प्रदर्शन पर भी पड़ रहा है. एक समय स्पिन की सबसे दमदार टीम मानी जाने वाली सीएसके पिछले दो आईपीएल सीजन में स्पिन के खिलाफ सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वाली टीम रही है.
यह भी पढ़ें- IPL 2025 SRH Vs CSK: हर्षल पटेल की घातक गेंदबाजी ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 154 पर निपटाया
आईपीएल 2018 से अब तक के आंकड़ों की बात करें तो खुद महेंद्र सिंह धोनी स्पिनरों के सामने बहुत सहज नहीं रहे हैं. धोनी ने इस अवधि में खेली गई 57 पारियों में स्पिनरों के खिलाफ शुरुआती 10 गेंदों पर केवल 88 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग की है. उनकी बल्लेबाजी धीमी है, हालांकि उनकी औसत 44 की रही है, जो शानदार है.
-भारत एक्सप्रेस
Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…
29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…
Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज धन और करियर के मामले…
Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…