यूटिलिटी

Petrol Diesel Price Today: आपके शहर में आज क्या है पेट्रोल- डीजल के नए रेट की कीमत, यहां चेक करें

Petrol Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार गिर रही हैं और वर्तमान में यह 62 डॉलर प्रति बैरल से नीचे पहुंच गई है. इस बीच, राष्ट्रीय तेल कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम, और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने 26 अप्रैल 2025 (शनिवार) के लिए पेट्रोल डीजल के नए दाम जारी किए हैं.

आज ईंधन की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन विभिन्न राज्यों में वैट, स्थानीय टैक्स, और अन्य शुल्कों के कारण कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव देखा गया है. आइए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट.

इन शहरों में देखा गया मामूली बदलाव

  • गुड़गांव: पेट्रोल 38 पैसे सस्ता होकर ₹94.87 और डीजल 37 पैसे कम होकर ₹87.73 प्रति लीटर.
  • भुवनेश्वर: पेट्रोल और डीजल 17-17 पैसे सस्ते होकर क्रमशः ₹100.94 और ₹92.52 प्रति लीटर.
  • जयपुर: पेट्रोल 68 पैसे गिरकर ₹104.72 और डीजल 61 पैसे सस्ता होकर ₹90.21 प्रति लीटर.
  • लखनऊ: पेट्रोल 2 पैसे कम होकर ₹94.71 और डीजल 3 पैसे सस्ता होकर ₹87.83 प्रति लीटर.
  • पटना: पेट्रोल 35 पैसे महंगा होकर ₹105.58 और डीजल 33 पैसे बढ़कर ₹92.42 प्रति लीटर.

इन शहरों में कीमतें स्थिर

  • दिल्ली: पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर.
  • मुंबई: पेट्रोल ₹103.44 और डीजल ₹89.97 प्रति लीटर.
  • कोलकाता: पेट्रोल ₹104.95 और डीजल ₹91.76 प्रति लीटर.
  • चेन्नई: पेट्रोल ₹101.03 और डीजल ₹92.61 प्रति लीटर.

पेट्रोल-डीजल की कीमत कैसे तय होती है?

कच्चा तेल प्रति बैरल (लगभग 158 लीटर) के आधार पर आयात होता है. इसे रिफाइन कर पेट्रोल और डीजल तैयार किया जाता है. इसके बाद केंद्र और राज्य सरकारों के वैट, कमीशन, और अन्य टैक्स जोड़े जाते हैं. यही कारण है कि हर शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग-अलग होती हैं.

ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, क्या बदला पेट्रोल और डीजल का दाम, जानें आज के ताजा रेट

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

‘भारत ने भी….’ दिल्ली में पाकिस्तानी मंत्री का कबूलनामा, क्या बोले- मुसादिक मसूद मलिक?

Musadik Masood Malik In SCO Delhi: नई दिल्ली में आयोजित पहले SCO सिविलिजेशनल डायलॉग फोरम…

5 minutes ago

पीएम मोदी के विजन से वैश्विक खेल अर्थव्यवस्था बनेगा भारत: फिक्की के ‘टर्फ’ समिट में बोले खेल मंत्री मनसुख मांडविया

फिक्की के 16वें 'टर्फ' शिखर सम्मेलन में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा…

39 minutes ago

पहले दोस्ती की…शादी का झांसा, फिर 1 लाख में बेच डाला! पश्चिम बंगाल से बरामद हुई लड़की, मानव तस्करी गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…

2 hours ago

‘सत्ता की चाह ने कुंठित बना दिया…’ अखिलेश यादव को लेकर गोरखपुर में जेसीबी हादसे में जान गंवाने वाले किशोर के पिता

गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…

2 hours ago

रात के अंधेरे में मंत्री के दरवाजे तक पहुंची आग, वायरल वीडियो देख उड़े होश; अब पुलिस ने पलटी पूरी कहानी

Bangladesh violence: बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कोबिर के सिलहट स्थित घर के बाहर…

2 hours ago

सपनों में दिखते थे हीरे, खदान लगाते ही मिला बेशकीमती हीरा

Panna Diamond: मध्य प्रदेश के पन्ना में ऑटो चालक सोनू रैकवार को पहली बार खदान…

2 hours ago