Gold Rate
Gold Price 26 April 2025: हाल के दिनों में सोने की कीमतों में कभी तेज उछाल तो कभी गिरावट देखने को मिल रही है. अमेरिका-चीन के बीच चल रही टैरिफ जंग ने सोने की कीमतों को प्रभावित किया है, जिसके चलते वायदा बाजार में गुरुवार को गोल्ड ने 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का आंकड़ा पार किया था. हालांकि, इसके बाद कीमतों में कमी भी आई. आज 26 अप्रैल 2025 को उत्तर प्रदेश में सोने की कीमतों में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया. वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि बाजार में अनिश्चितता बनी रहेगी. तो आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में सोने के ताजा रेट और बाजार के रुझान.
शादियों के सीजन और अक्षय तृतीया से पहले सोने की कीमतों में अस्थिरता देखी जा रही है. टैरिफ युद्ध और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण कीमतों में उतार-चढ़ाव हो रहा है. घरेलू सराफा बाजार में कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की गई है, जो खरीदारों के लिए राहत की बात है. दूसरी ओर, वायदा बाजार और विदेशी बाजारों में सोने की कीमतों में तेजी बनी हुई है.
विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और हालिया रुझानों को देखते हुए आने वाले महीनों में सोने की कीमतों में और गिरावट की संभावना है. अगर यह ट्रेंड जारी रहा, तो सोने का भाव ₹56,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है. हालांकि, बाजार की अनिश्चितता को देखते हुए निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है.
ये भी पढ़ें: Gold-Silver Price Today: देशभर में सोने-चांदी के दामों में फिर देखा गया उतार-चढ़ाव, जानिए आपके शहर में क्या है रेट
-भारत एक्सप्रेस
Supreme Court: हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने वालों को अब मुस्लिम OBC कोटे का लाभ…
Pakistan News: मौलाना फजल-उर-रहमान ने पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर पर जमकर हमला बोला. उन्होंने…
दिल्ली के तिमारपुर और सिविल लाइंस की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा समिति अपने गौरवशाली इतिहास के…
Noida Kalibari Durga Puja: नोएडा के सेक्टर-26 स्थित कालीबाड़ी पिछले 44 वर्षों से बंगाली संस्कृति…
Yogi Government Diwali Gift: दीपावली से पहले यूपी के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए बोनस…
UP Teacher Promotion News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 10 साल से पदोन्नति का…