आईपीएल

राजस्थान ने चेन्नई की तोड़ी कमर! 127 रन पर पूरी टीम लौटी पवेलियन, 17 साल बाद RR के लिए जडेजा का दमदार प्रदर्शन

RR vs CSK IPL 2026: आईपीएल के तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को सिर्फ 127 रन पर रोक दिया. गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में RR के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो बिल्कुल सही साबित हुआ. CSK की तरफ से जैमी ओवरटन ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए. डेब्यू कर रहे कार्तिक शर्मा ने 18 रन और इम्पैक्ट प्लेयर सरफराज खान ने 17 रन की पारी खेली.

राजस्थान की गेंदबाजी शानदार रही. रवींद्र जडेजा, जो राजस्थान के लिए 17 साल बाद IPL में खेल रहे हैं, उन्होंने 2 विकेट लिए. जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर को भी 2-2 विकेट मिले. वहीं संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई और डेब्यू कर रहे बृजेश शर्मा ने 1-1 विकेट लिया. एक बल्लेबाज रन आउट भी हुए.

CSK की बैटिंग हाइलाइट्स (CSK Batting Highlights)

CSK की शुरुआत अच्छी नहीं रही. ओपनिंग करने उतरे संजू सैमसन और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ जल्दी आउट हो गए. दोनों ही सिर्फ 6-6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद आयुष म्हात्रे बिना खाता खोले आउट हो गए और मैथ्यू शॉर्ट भी सिर्फ 2 रन बनाकर चलते बने.

सरफराज खान ने थोड़ी कोशिश की, लेकिन वे 17 रन बनाकर आउट हो गए. उस समय टीम का स्कोर 51 रन पर 5 विकेट था. इसके बाद रवींद्र जडेजा ने एक ही ओवर में सरफराज और शिवम दुबे (6 रन) को आउट कर CSK को और मुश्किल में डाल दिया. 10 ओवर के बाद CSK का स्कोर 71 रन पर 6 विकेट था. फिर कार्तिक शर्मा 18 रन बनाकर आउट हो गए. अंत में जैमी ओवरटन ने 43 रन की पारी खेलकर टीम को 127 रन तक पहुंचाया. ऐसा कहा जा सकता है कि राजस्थान के गेंदबाजों ने पूरे मैच में दबाव बनाए रखा और CSK की बल्लेबाजी को पूरी तरह से संभलने का मौका नहीं दिया.


ये भी पढ़ें: RR vs CSK: धोनी के बिना चेन्नई, क्या राजस्थान मारेगा बाजी? जानिए पूरा हेड-टू-हेड रिकॉर्ड


दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (RR vs CSK Playing 11)

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK Playing 11) : संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैट शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद.

राजस्थान रॉयल्स (RR Playing 11): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरॉ हेटमायर, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

13 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

30 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

43 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

55 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

1 hour ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

1 hour ago