दुनिया

डोनाल्ड ट्रंप को मिल रहा धोखे पर धोखा! ईरान जंग के लिए एयरस्पेस और मिलिट्री बेस देने से किया साफ इनकार, अब क्या करेगा अमेरिका?

Spain On Iran War: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग के बीच अब डोनाल्ड ट्रंप अकेले पड़ गए हैं. कुछ दिनों पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाटो देशों को धोखेबाज बताते हुए बुरा भला कहा था. अब स्पेन ने अमेरिका को बड़ा झटका दे दिया है. स्पेन के रक्षा मंत्री ने ईरान युद्ध में शामिल होने वाले अमेरिकी सैन्य विमानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है. इसके साथ ही अपना मिलिट्री बेस के इस्तेमाल पर भी अमेरिका को रोक लगा दी है.

स्पेन की रक्षा मंत्री मार्गारीटा रोब्लेस ने कहा है कि वे स्पेन के एयरस्पेस और सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल इस्तेमाल ईरान के खिलाफ होने वाले किसी भी सैन्य अभियान के लिए नहीं होने देंगे.

मिडिल ईस्ट पहुंचने में होगी मुश्किलें

स्पेन के इस फैसले के बाद अमेरिका के विमानों को मिडिल ईस्ट पहुंचने के लिए अपना रास्ता बदलना पड़ेगा. स्पेन के रक्षा मंत्री के इस फैसले का अर्थव्यवस्था मंत्री कार्लोस कुएर्पो ने भी समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि स्पेन ऐसे युद्ध को अपना समर्थन नहीं देगा जो बिना वजह शुरू किया गया हो. हालांकि मानवीय मदद और इमरजेंसी उड़ानों को छूट दी गई है.

बता दें कि, स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने पहले भी इस युद्ध की आलोचना की है. जिसपर डोनाल्ड ट्रंप ने इसके जवाब में व्यापार संबंधी कदम उठाने की धमकी है.

ईरान सीजफायर के लिए नहीं है तैयार

डोनाल्ड ट्रंप इस युद्ध को किसी भी तरह से रोकना चाहते हैं, लेकिन अब ईरान इसपर राजी नहीं है. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने कहा है कि वह पाकिस्तान के द्वारा किसी भी तरह की मध्यस्थता को मानने से इनकार कर दिया है.

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि उनकी अमेरिका के साथ कोई सीधी बातचीत नहीं हो रही है. उन्होंने अमेरिका पर गैरजरूरी शर्तें रखने का आरोप लगाया है.

ये भी पढ़ें- अनंत सिंह के गांव में फिर खूनी खेल! नदावां में बदमाशों ने घेरकर एक व्यक्ति को मारी गोली, पुलिस महकमे में हड़कंप

पाकिस्तान के प्रयास में ईरान नहीं है शामिल

उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान ईरान और अमेरिका-इजरायल युद्ध के बीच तनाव खत्म करने के लिए अपनी तरफ से प्रयास कर रहा है, लेकिन इसमें ईरान शामिल नहीं है.

वहीं दूसरी तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी दी है कि अभी बातचीत का रास्ता खुला है, लेकिन जरूरत पड़ने पर वो सैन्य कार्रवाई भी कर सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

11 minutes ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

16 minutes ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

36 minutes ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

58 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

1 hour ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

1 hour ago