RR vs CSK IPL 2026
RR vs CSK: आईपीएल के 19वें सीजन में रविवार (29 मार्च) को एक चौंकाने वाली चीज देखने को मिली, जब मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को वानखेड़े स्टेडियम में छह विकेट से हरा दिया. इसी के साथ मुंबई ने 14 साल बाद सीजन का पहला मैच जीता है. आखिरी बार IPL 2012 में मुंबई ने पहला मैच जीता था.
हालांकि आज (30 मार्च) होने वाले मुकाबले पर भी सबकी नजरें टिकी हुई हैं. गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में IPL 2026 का तीसरा मैच राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स (RR vs CSK) के बीच खेला जाएगा. इस मैच को लेकर दो अहम बातें सबसे ज्यादा चर्चा में हैं. पहली, यह मैच धोनी के बिना खेला जाएगा और दूसरी, दोनों टीमों के दो अहम खिलाड़ी अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी के खिलाफ खेलेंगे.
भावनात्मक है मुकाबला
सोमवार (30 मार्च) को होने वाले इस मैच में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के पुराने खिलाड़ी एक-दूसरे के सामने नजर आएंगे. RR से एक दशक से भी पुराना नाता रखने वाले संजू सैमसन (Sanju Samson) आज चेन्नई सुपर किंग्स के साथ अपनी पूर्व टीम के खिलाफ खेलेंगे. संजू के लिए यह मुकाबला काफी भावनात्मक होने वाला है. वहीं, रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने भी CSK के लिए लगभग 12 सीजन तक लगातार प्रदर्शन किया है और आज उन्हें अपनी पुरानी टीम के खिलाफ खेलना है.
धोना नहीं खेलेंगे मैच
‘कैप्टन कूल’ के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए IPL के शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. इसकी पुष्टि खुद टीम मैनेजमेंट ने शनिवार (28 मार्च) को एक पोस्ट शेयर कर की, जिसमें बताया गया कि वे मांसपेशियों में खिंचाव के कारण रिहैब से गुजर रहे हैं. इसलिए धोनी IPL 2026 के शुरुआती दो हफ्तों में मैच नहीं खेल पाएंगे (MS Dhoni Will not play due to Injury).
RR vs CSK हेड-टू-हेड (RR vs CSK IPL Match Record)
राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी है. दोनों टीमों के बीच आईपीएल इतिहास में कुल 31 मैच खेले गए हैं, जिसमें 15 मैच RR ने और 16 मुकाबले CSK ने जीते हैं. हालांकि पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले खेले गए थे और दोनों में राजस्थान की जीत हुई थी.
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अब तक कुल पांच बार (2010, 2011, 2018, 2021, 2023) IPL का खिताब जीत चुकी है, लेकिन पिछले सीजन में टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा और वह अंक तालिका में आखिरी यानी 10वें स्थान पर रही. दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स ने अब तक एक बार ट्रॉफी जीती है, मगर उनका पिछला सीजन भी कुछ खास नहीं रहा और टीम 9वें स्थान पर खत्म हुई.
ये भी पढ़ें: RCB को मिला नया ‘मैच विनर’, जैकब डफी ने डेब्यू मैच में ही बरपाया कहर, हैदराबाद के टॉप ऑर्डर की उड़ाईं धज्जियां
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 (RR vs CSK Playing 11)
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन (RR Playing 11): वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, शिमरॉन हेटमायर, रियान पराग (कप्तान), रविंद्र जडेजा, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा,
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन (CSK Playing 11): रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, नूर अहमद, खलील अहमद, मैट हेनरी और अंशुल कंबोज.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




