Bharat Express DD Free Dish

Jokes: आशिक के घर वालों ने ठुकराया प्रेम विवाह, वजह सुनकर दंग रह जाएंगे

आशिक के प्रेम विवाह को बीवी-बच्चों ने ठुकराया, शराबी की आंखें दो पेग बाद खुलती हैं! पढ़िए ऐसे मजेदार चुटकुले जो हंसी से लोटपोट कर देंगे. दादाजी की स्माइल और पत्नी का झगड़ा प्लान भी है खास!

Jokes

Jokes: हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ ऐसे हंसी-मजाक भरे चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे. ये चुटकुले इतने मजेदार हैं कि सामने वाला भी आपकी हंसी देखकर हैरान रह जाएगा. तो बिना देर किए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का यह सिलसिला…

1- दुकान खोलने का अनोखा तरीका

पिंकी: तेरे भाई ने क्या किया कि पुलिस उसे घसीटते हुए ले गई?
चिंकी: बेचारे ने तो बस एक दुकान खोली थी.
पिंकी: अरे, दुकान खोलने में पुलिस को क्या दिक्कत?
चिंकी: वो तो हथोड़े से खोली थी ना…

2- दादाजी की कातिलाना स्माइल

दादाजी (पोते से): जल्दी मेरे दांत लेकर आ!
पोता: अभी तो रोटी भी नहीं बनी, दांत का क्या करोगे?
दादाजी: रोटी को भूल जा, पड़ोसन स्माइल दे रही है. मुझे भी उसको कातिलाना स्माइल देनी है!

3- पत्नी का झगड़ा प्लान

पत्नी: कितनी बार कहूं, झगड़े के बीच में सॉरी बोलकर झगड़ा खत्म मत करो!
पति: क्यों, इसमें क्या बुराई?
पत्नी: क्योंकि मेरा तुम्हें लतियाने का सारा प्लान चौपट हो जाता है!

4- शराबी की आंखों का राज

एक अंधे आदमी को शराबी की आंखें ट्रांसप्लांट की गईं. ऑपरेशन के बाद भी जब वह आंखें नहीं खोल पाया, तो डॉक्टर ने शराबी को बुलाकर पूछा:
डॉक्टर: अरे बेवड़े, तेरी आंखें खुल क्यों नहीं रही?
शराबी: माफ कीजिए डॉक्टर साहब, भूल गया था बताना. ये आंखें दो पेग चढ़ाने के बाद ही खुलती हैं!

5- कबाड़ियों का मोहल्ला

पत्नी: आज भी मोहल्ले से निकलूं तो सारे लड़के मुझे ही घूरते हैं.
पति: डार्लिंग, इनकी परवाह मत कर. ये कबाड़ियों का मोहल्ला है, इनकी नजर हमेशा कबाड़ पर ही रहती है!

6- आशिक का प्रेम विवाह

आशिक (प्रेमिका से): डार्लिंग, हम शादी नहीं कर सकते. मेरे घरवाले हमारी शादी के बिल्कुल खिलाफ हैं.
प्रेमिका: तुम्हारे घर में कौन-कौन खिलाफ है?
आशिक: मेरी कमबख्त बीवी और जाहिल बच्चे!

ये चुटकुले सोशल मीडिया पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं. हमारा उद्देश्य केवल मनोरंजन है. किसी जाति, धर्म, नाम या समुदाय का मजाक उड़ाना या नीचा दिखाना हमारा मकसद नहीं है.

ये भी पढ़ें: Funny Jokes: पत्नी ने पूछा- रैगिंग क्या होती है? पति का जवाब सुनकर हंसी नहीं रुकेगी

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read