Bharat Express DD Free Dish

Funny Jokes: पप्पू से लड़की की बात सुनकर हंसी नहीं रुकेगी, पढ़ें और लोटपोट हो जाएं

Funny Jokes: पप्पू के मजेदार जोक्स! लड़की ने मेट्रो में की बात, बापू ने लगाई क्लास. पढ़ें ये वायरल चुटकुले और हंसी से लोटपोट हो जाएं. दारू, दर्जी और ICU वाले जोक्स का मजा लें!

Jokes

Funny Jokes: हंसना हर इंसान के लिए बेहद जरूरी है. विशेषज्ञों का कहना है कि नियमित हंसी-मजाक से गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है. इसीलिए हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ ऐसे मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जो पढ़ते ही आपकी हंसी छूट जाएगी. तो चलिए, शुरू करते हैं हंसी का सिलसिला…

1- बापू का सवाल

बापू: रात को घर क्यों नहीं आया?
पप्पू: दोस्त के घर पढ़ाई कर रहा था.
बापू: अभी भी दारू का नशा नहीं उतरा?
पप्पू: क्यों, बापू?
बापू: अरे, तेरी पढ़ाई खत्म हुए 4 साल हो गए, अब तो तू नौकरी करता है!

2- पप्पू और पुलिस

आधी रात को पप्पू शराब पीकर सड़क पर जा रहा था.
पुलिस: कहां जा रहे हो?
पप्पू: दारू पीने के नुकसान पर प्रवचन सुनने.
पुलिस: इतनी रात को क्या तेरा बाप प्रवचन देगा?
पप्पू: नहीं साहब, बीवी देगी.

3- पप्पू की खुशी

पप्पू कॉलेज पहुंचा और खुशी से उछलने लगा.
दोस्त: क्या हुआ, इतना खुश क्यों?
पप्पू: आज पहली बार मेट्रो में एक लड़की ने मुझसे बात की!
दोस्त: वाह, क्या बोली?
पप्पू: बोली, “उठो, ये लेडीज़ सीट है!”

4- सेठ और नौकर

सेठ: जरा देख, कितना टाइम हुआ है?
नौकर: मुझे टाइम देखना नहीं आता.
सेठ: कोई बात नहीं, बता कि बड़ी सुई कहां है और छोटी सुई कहां?
नौकर: दोनों सुइयां घड़ी में हैं, सेठ जी!

5- दर्जी का फोन

एक दर्जी बस में चढ़ा, तभी उसका फोन बजा.
वो बोला: “तू हाथ काटकर रख, गला मैं आकर काटूंगा.”
यह सुनते ही पूरी बस खाली हो गई!

6- लड़की वालों की डिमांड

लड़की वाले: हमें ऐसा लड़का चाहिए जो न खाए-पिए, न गलत काम करे.
पंडित जी: तो आपको ऐसा लड़का ICU में मिलेगा, वहां जाकर ढूंढो!

ये जोक्स सोशल मीडिया से लिए गए हैं और केवल मनोरंजन के लिए हैं. हमारा उद्देश्य किसी भी जाति, धर्म, नाम या समुदाय का अपमान करना या मजाक उड़ाना नहीं है.

ये भी पढ़ें: Funny Jokes: जब लड़की ने बॉयफ्रेंड के लिए भगवान से मांगी मन्नत, भगवान ने दिया ऐसा जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी!

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read