उत्तराखंड में एनएचएम के 1071 पदों पर भर्ती जल्द

देहरादून- उत्तराखंड स्वास्थ विभाग में खाली पड़े पदों पर भर्ती का काम शुरू हो चुका है..इसके तहत स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने राज्य के अस्पतालों में खाली चल रहे एनएचएम के 1071 पदों को भरने के निर्देश दिए।

बुधवार को स्वास्थ्य महानिदेशालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने एनएचएम के अंतर्गत विभिन्न श्रेणी के 1071 पदों को ना भरे जाने पर हैरानी जताई। उन्होंने एनएचएम के अधिकारियों को कहा कि इन पदों को जल्द भरा जाए।

आम लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 6 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक उत्तराखंड में स्वास्थ्य जन जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। जिसके तहत कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर गांव-गांव जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे।

इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि राज्य के सभी 13 जिलों में एएनएम, स्टॉफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, मेडिकल ऑफिसर, विशेषज्ञ चिकित्सक, सीएचओ, आयुष चिकित्सक, कॉउंसलर एवं अन्य सेवाओं के 960 तथा प्रोग्राम मैनेजमेंट के अंतर्गत एसपीएमयू, एसएचएसआरसी, डीपीएमयू तथा बीपीएमयू के 111 पद रिक्त हैं। निदेशक एनएचएम डॉ सरोज नैथानी ने बताया कि सभी रिक्त पदों को एनएचएम की आउटसोर्स एजेंसी के जरिए जिलेवार भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए अभ्यर्थियों को एजेंसी की बेवसाइट पर आवेदन करना होगा। इसके बाद जनपद स्तरीय कमेटी के तहत अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा।

Bharat Express Desk

Recent Posts

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

9 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

9 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

58 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

1 hour ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

1 hour ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago