गाजियाबाद में बाइक सवार लुटेरों का आतंक, बीजेपी विधायक की मां के साथ लूटपाट

गाजियाबाद– उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार की सख्ती के बावजूद अपराधियों पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पा रहा है.राहजनी और झपटमारी की घटनाएं सरेआम हो रही हैं और पुलिस इनको रोकने में नाकाम नज़र आती है. आम तो आम अब तो खास लोग भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं. आए दिन अपराधी वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। इन दिनों अपराधी सबसे ज्यादा बुजुर्गो को निशाना बना रहे है।ताजा वारदात गाजियाबाद के प्रताप विहार इलाके की है.

बताया जाता है कि बुलंदशहर के बीजेपी विधायक प्रदीप चौधरी की 80 वर्षीय मां संतोष देवी जब सुबह टहलने को निकली थीं तो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाते हुए उनके कान से सोने का कुंडल लूट लिया और फरार हो गये। पुलिस के मुताबिक, घात लगाए बैठे बाइकर्स गैंग के बदमाशों ने तमंचा तानकर कुंडल पर झपट्टा मारा। कुंडल जब कान से नहीं निकला तो बदमाशों ने कटर से दोनों कानों को काटकर कुंडल लूट लिया और फरार हो गए।
संतोष देवी अपने छोटे बेटे जीतपाल के साथ गाजियाबाद के प्रताप विहार में रहती हैं। वह रोजाना की तरह घर से सुबह की सैर के लिए निकलती थीं। बीते शुक्रवार सुबह घात लगाए बदमाशों ने उनके कुंडल लूट लिए। वहीं उनके बेटे जीतपाल ने बताया, हमने इस वारदात की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने उल्टे मेरी मां से ही सवाल शुरू कर दिया कि वह सुबह में क्यों घूम रही थी?

जीतपाल के मुताबिक पुलिस ने दो दिनों तक एफआईआर तक दर्ज नहीं की। बाद में जब विधायक ने एसएसपी से फोन पर बात की, तब जाकर रविवार को मामला दर्ज किया गया। लेकिन अभी तक पुलिस बदमाशों की तलाश नहीं कर पाई है। आए दिन हो रहीं लूटपाट की वारदातें गाजियाबाद में पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई हैं।

-आईएएनएस

Bharat Express Desk

Recent Posts

रिलेशनशिप में होकर भी लव पर आया स्काउट का दिल? सीक्रेट बातचीत लीक होने से भड़के फैंस; गर्लफ्रेंड ने किया रिएक्ट

बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट स्काउट की हरकतों ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा…

1 minute ago

MCD का ‘सुपर प्लान’: 5.1 लाख बच्चों के सीधे बैंक खाते में आएंगे 1,370 रूपये, देखें पूरी डिटेल

Delhi News: MCD स्कूलों के 5.1 लाख छात्रों को इस सप्ताह यूनिफॉर्म और स्कूल बैग…

7 minutes ago

बल्लभगढ़ में खूनी खेल: चाट की रेहड़ी लगाने पर खूनी संघर्ष, 45 वर्षीय शख्स की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या

बल्लभगढ़ के सेक्टर-62-64 चौक के पास चाट की रेहड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद ने…

18 minutes ago

‘भारतीय खिलाड़ी लिखित में माफी मांगें…’ बेतुकी जिद्द पर अड़ा पाकिस्तान, बिगाड़ लिया अपना ही खेल

WCL 2026: WCL 2026 से पाकिस्तान चैंपियंस बाहर हो गई है. पीसीबी ने एनओसी देने…

26 minutes ago

‘ईरान का हाथ है…’, Flydubai हमले पर ट्रंप का बड़ा बयान, जांच के बीच बढ़ा सस्पेंस

Donald Trump: फ्लाईदुबई की फ्लाइटमें कैप्टन स्मित मच्छार पर कथित हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप…

44 minutes ago

अगले 7 घंटे मौसम का दिखेगा रौद्र रूप! 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 6 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों…

51 minutes ago