लीजेंड्स लीग क्रिकेट में हरभजन और इरफान करेंगे कप्तानी

नई दिल्ली :- भारत के पूर्व महान गेंदबाज हरभज सिंह 16 सितंबर से शुरू होने वाले लीजेंड्स लीग क्रिकेट में भीलवाड़ा किंग्स टीम की कप्तानी करेंगें. जबकि टीम इंडिया के पूर्व स्टार ऑलराउंडर इरफान पठान मणिपाल टाइगर्स टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगें. यह दोनों ही दिग्गज खिलाड़ियों ने भारत को कई सारे इंटरनेशनल मैच जीताएं हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल से रिटार्यमेंट के बाद यह दोनों खिलाड़ी आईसीसी औऱ बीसीसीआई के टूर्नामेंट में कमेंट्री कर रहे हैं. दुबई में चल रहे एशिया कप 2022 में इरफान पठान क्रिकेट कमेंट्री से अपने फैंस का खूब मनोरंजन कर रहे है. हाल ही में उन्होने अपनी नई पारी की शुरुआत भी की है. इरफान की डेब्यू तमिल फिल्म कोबरा बुधवार को रिलीज हुई है.

अपनी दूसरा गेंद से दुनिया के बल्लेबाजों को चकित करने वाले हरभजन सिंह ने कहा कि सालों से सभी महान खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए मैंने खेल की बारीकियों को देखा और जाना है.  जिससे मै एक बेहतर क्रिकेटर बन पाया हूं. हालांकि एक क्रिकेटर के रूप में मुझे टीम की कप्तानी करने का कभी मौका नहीं मिला, लेकिन यह कुछ ऐसा होगा, जिससे लेकर मैं सच में बहुत उत्साहित हूं. इस दौरान उन्होने कहा कि, मुझे टीम का नेतृत्व करना पसंद है। मुझे उम्मीद है कि मुझ पर दिखाई गई जिम्मेदारी और विश्वास पर मैं खरा उतरूंगा।

इरफान पठान ने इस दौरान कहा कि आप जो कर रहे हैं उसको इंज्वॉय करने की जरूरत है. जिसके लिए 100 प्रतिशत देना ही मायने रखता है। मेरे लिए यह मौक शानदार है. मुझे विश्वास है कि हम एक टीम के रूप में इस टूर्नामेंट के दौरान शानदार प्रदर्शन करेंगें.

बता दें लीजेंड्स टूर्नांमेंट का दूसरा सीजन 16 सितंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन में शुरु होगा. यह टूर्नामेंट पहली बार भारत में खेला जा रहा है. इसमें चार टीमें भाग ले रही है, जिनके बीच सेमीफाइनल और फाइनल को मिलाकर कुल 16 मैच खेले जाएंगें. इस टूर्नामेंट में पिछली बार की तरह ही इस बार भी भारतीय खिलाड़ीयों के साथ इंटरनेशनल खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे. हरभजन सिंह और इरफान पठान के अलावा भारत के पूर्व महान धुरंधऱ बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग औऱ गौतम गंभीर को पहले ही एलएलसी की 2 अन्य फ्रेंचाइजी टीमों का कप्तान ऐलान किया जा चुका है.

—आईएएनएस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

12 minutes ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

45 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

50 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

1 hour ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

1 hour ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago