Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

देवघर में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी और निशिकांत दुबे पर एफआईआर

 

देवघर- झारखंड के देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा में चूक के मामले में गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी समेत 9 लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है. कुंडा पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर में निशिकांत दुबे, उनके दो बेटों, सांसद मनोज तिवारी और देवघर हवाई अड्डे के निदेशक समेत नौ लोगों के नाम शामिल है. इन सभी लोगों के खिलाफ एयरपोर्ट के डीएसपी सुमन आनन की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है.

इन सभी पर देवघर एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) रूम में जबरन घुसने का आरोप है। दर्ज एफआईआर में कहा गया कि इन लोगों ने सुरक्षा मानकों उल्लंघन करते हुए जबरन एटीसी कक्ष में प्रवेश किया. इतना ही नहीं इन लोगों ने एयरपोर्ट के अधिकारियों पर जबरन टेक-ऑफ करने के लिए दबाव डाला और जबरन एटीसी क्लियरेंस लिया.

दरअसल देवघर एयरपोर्ट में नाइट टेक ऑफ या लैंडिंग की सुविधा नहीं है. शिकायत के अनुसार इन लोगों ने जबरन एटीसी रूम में प्रवेश किया. इसके बाद क्लीयरेंस लेकर सांसद और उनके साथ के लोग चार्टर्ड प्लेन से वापस लौट गए.

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट करते हुए कहा कि मुद्दा अंकिता की निर्मम हत्या है. उन्होंने कहा कि हम लोग पीड़िता के परिवार से मिलने क्या गए सीएम हेमंत सोरेन इतना बौखला गए कि पूरा पेड सिस्टम और अधिकारी गाली देने लगे. उन्होंने कहा कि अंकिता और झारखंड के इस्लामीकरण से त्रस्त परिवार के इंसाफ़ की लड़ाई इस मुक़दमे से बंद नहीं होगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital