Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

भारतीय मूल के नरसिम्हन पर उम्मीदों का बोझ,बने स्टारबक्स के नए सीईओ

 

अमेरिका की एक और बड़ी कम्पनी को चलाने की जिम्मेदारी भारतवंशी को मिली है. दुनिया की सबसे बड़ी कॉफी चेन चला रही स्‍टारबक्‍स ने भारतीय मूल के  लक्ष्मण नरसिम्हन को अगला चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) नियुक्त किया है.

इस समय स्टारबक्स मुश्किलों से घिरी हुई है। इससे निकालने के लिए लक्ष्मण नरसिम्हन को जिम्‍मेदारी मिली है.

अभी तक नरसिम्हन रेकिट के सीईओ थे. लक्ष्‍मण के रेकिट के CEO पद से हटने का समाचार आते ही एफटीएसई-सूचीबद्ध रेकिट के शेयर 4% तक गिर गए.

इससे पहले नरसिम्हन ने पेप्सिको में भी कई महत्‍वपूर्ण पदों पर रहे हैं. वे पेप्सिको में ग्लोबल चीफ कमर्शियल ऑफिसर भी रहे थे. उन्होंने कंपनी के लिए लैटिन अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका में सीईओ के रूप में भी काम किया. नरसिम्हन ने कंसल्टिंग फर्म मैकिन्से एंड कंपनी में एक सीनियर पार्टनर के रूप में भी काम किया है.

स्टारबक्स  बोर्ड की अध्यक्ष मेलोडी हॉब्सन ने लक्ष्मण नरसिम्हन कंपनी के सीईओ बनाए जाने के बाद कहा कि.. मेरा मानना है कि कंपनी के सीईओ के तौर पर हमें एक असाधारण व्यक्ति मिला है और हमें उम्मीद है कि वो यहां उल्लेखनीय काम करेंगे. उन्होंने बताया कि इसी साल 1 अक्टूबर से लक्ष्मण नरसिम्हन स्टारबक्स के तौर पर काम करना शुरू करेंगे.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital