Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

राजू श्रीवास्तव के फैंस के लिए खुशखबरी, जानिए कैसी है अब उनकी तबीयत !

राजू श्रीवास्तव के फैंस के लिए खुशखबरी, जानिए कैसी है अब उनकी तबीयत !

नई दिल्ली:- कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव के जल्द ठीक होने के लिए उनके फैंस लगातार दुआएं कर रहे हैं. फैंस की यह दुआएं चमत्कार में बदलती नजर भी आ रही है. हार्ट अटैक के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में पिछले 22 दिनों से एडमिड राजू श्रीवास्तव के हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट है. बताया जा रहा है कि राजू श्रीवास्तव अब तेजी से ठीक हो रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक राजू अब खुद 80 से 90 प्रतिशत ऑक्सीजन ले पा रहे हैं और उनकी हार्टरेट भी नार्मल हो गई है. राजू की हालत को बेहतर देखते हुए डाक्टर्स उनको जल्द वेंटिलेटर से हटा सकते हैं.

पिछले हफ्ते राजू को आया था होश

सुनील पाल ने  दी थी हेल्थ अपडेट

राजू श्रीवास्तव के फैंस के लिए खुशखबरी, जानिए कैसी है अब उनकी तबीयत !

10 अगस्त को दिल्ली के एक जिम में वर्कआउट करने के दौरान राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक आया था. जिसके बाद जिम ट्रेनर और उनकी टीम ने राजू को तुरंत एम्स अस्पताल में भर्ती कराया था. अस्पताल में भर्ती होने के बाद से ही उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई थी और उन्हे आईसीयू वार्ड में वेंटिलेटर पर रखा गया था. पिछले हफ्ते राजू श्रीवास्तव के दोस्त और कॉमेडी कलाकार  सुनील पाल ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी थी कि राजू को अब होश आ गया है और उनकी तबीयत में सुधार होना भी शुरु हो गया है.

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital