नवीनतम

‘मुगलों की नींव हिलाने वाले महान योद्धा थे बाजीराव पेशवा’, जयंती पर अमित शाह ने किया भावपूर्ण नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मराठा साम्राज्य के महान योद्धा और इतिहास के अजेय सेनापति श्रीमंत बाजीराव पेशवा जी की जयंती 18 अगस्त पर उन्हें भावपूर्ण नमन किया है. गृह मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बाजीराव पेशवा को मराठा गौरव का प्रतीक और हिंदवी स्वराज का सच्चा ध्वजवाहक करार दिया.

युद्धभूमि में कभी नहीं मिली हार

अपने पोस्ट में अमित शाह ने कहा कि बाजीराव पेशवा ने अपने जीवन काल में मातृभूमि, धर्म और स्वराज की रक्षा के लिए दर्जनों युद्ध लड़े.

सबसे खास बात यह रही कि वे अपने पूरे सैन्य करियर में एक भी लड़ाई नहीं हारे और भारतीय इतिहास में एक ‘अपराजेय योद्धा’ के रूप में अमर हो गए. उन्होंने अपनी रणनीतिक कुशलता से तत्कालीन शक्तिशाली मुगल साम्राज्य की नींव हिलाकर रख दी थी.

शिवाजी महाराज के सपनों को दिया विस्तार

गृह मंत्री ने यह भी बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने जिस हिंदवी स्वराज की नींव रखी थी, बाजीराव पेशवा ने अपनी कुशल कूटनीति और युद्धनीति से उसके वैभव को देश भर में और अधिक व्यापक बनाया. उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन देश, धर्म और अपनी माटी की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया.

20 साल का कार्यकाल, 40 से अधिक युद्धों में विजय

इतिहासकारों के अनुसार, बाजीराव प्रथम (बाजीराव बल्लाल) ने महज 20 वर्ष की उम्र में पेशवा की जिम्मेदारी संभाली थी. अपने लगभग 20 साल के कार्यकाल में उन्होंने करीब 41 प्रमुख युद्ध लड़े और हर एक में मराठा ध्वज फहराया. उनकी गुरिल्ला युद्ध नीति और तेजी से फैसले लेने की क्षमता की मिसाल आज भी सैन्य रणनीतियों में दी जाती है.

यह भी पढ़ें: 24 अगस्त से यूट्यूब पर Views का नया खेल, जानिए क्या होगा खास?

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

आज पितृ पक्ष में चतुर्थी श्राद्ध, पंचांग से समझें पूजा-पाठ और श्राद्ध का सही समय

Pitru Paksha Panchang: 30 सितंबर 2026, बुधवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी…

53 minutes ago

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

5 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

7 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

7 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

8 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

8 hours ago