हाल ही में हुए छात्र प्रदर्शन के बाद से युवाओं से बात करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. उनके वीडियो तेजी से वायरल हुए है. इसी बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिससे दावा किया जा रहा है कि उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान बज रहे राष्ट्रगान का अनादार किया है.
दरअसल, 80वें स्वतंत्रता दिवस के ठीक बाद सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो से दावा किया जा रहा है कि उन्होंने राष्ट्रगान का अपमान किया है. वहीं, एक एक्स यूजर ने यह भी कहा कि पीएम मोदी ने देश-विदेश में कई बार राष्ट्रगान का अपमान किया है.
जांच के दौरान जब वीडियो के की-फ्रेम्स को रिवर्स सर्च किया गया, तो इसका ओरिजिनल वर्जन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला. यह वीडियो 21 जून 2025 को अपलोड किया गया था, जो बिहार के सिवान में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम का था.
ओरिजिनल वीडियो में कोई राष्ट्रगान नहीं बज रहा था. उसमें एक महिला एंकर की आवाज सुनाई दे रही है, जो मंच पर प्रधानमंत्री के आगमन की घोषणा करते हुए उनका स्वागत कर रही है.
वीडियो में पीएम मोदी हाथ जोड़कर मंच पर प्रवेश करते हैं, वहां मौजूद नेताओं का अभिवादन करते हैं और फिर सामने बैठी जनता की ओर देखकर हाथ जोड़ते हैं.
वहीं, दूसरा वीडियो पीएम मोदी के official और गवर्नमेंट ऑफ इंडिया (GoI) के यूट्यूब चैनलों पर 20 जून 2025 को इस पूरे कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग की गई थी. पूरे इवेंट के दौरान कहीं भी राष्ट्रगान बजने या उसके अनादर की बात सामने नहीं आई. उस दिन पीएम मोदी सिवान में ₹5,900 करोड़ से अधिक की 28 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने पहुंचे थे, जिसमें पटना-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का हरी झंडी दिखाना भी शामिल था.
इस जांच से यह पूरी तरह साफ होता है कि इन वीडियोज को राजनीतिक विवाद खड़ा करने के उद्देश्य से पुराने वीडियो में गलत ऑडियो जोड़कर वायरल किया गया है.
यह भी पढ़ें: तिरंगे का अपमान या बदनामी की प्लानिंग? नितिन नवीन की वायरल फोटो का सच
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन काम की व्यस्तता…
Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने…
Kark Rashi Aaj Ka Rashifal: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन स्थिरता और…
Singh Rashi Aaj Ka Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में…
Kanya Rashi Aaj Ka Rashifal: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन खुशी और…