Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘मुगलों की नींव हिलाने वाले महान योद्धा थे बाजीराव पेशवा’, जयंती पर अमित शाह ने किया भावपूर्ण नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मराठा साम्राज्य के महान योद्धा बाजीराव पेशवा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. शाह ने कहा कि बाजीराव पेशवा ने अपने युद्ध कौशल से मुगलों की नींव हिला दी थी और शिवाजी महाराज के स्वराज के सपने को विस्तार दिया.

विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंहल की जयंती पर गृह मंत्री अमित शाह ने उनके राम मंदिर आंदोलन और राष्ट्र सेवा के योगदान को नमन किया.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मराठा साम्राज्य के महान योद्धा और इतिहास के अजेय सेनापति श्रीमंत बाजीराव पेशवा जी की जयंती 18 अगस्त पर उन्हें भावपूर्ण नमन किया है. गृह मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बाजीराव पेशवा को मराठा गौरव का प्रतीक और हिंदवी स्वराज का सच्चा ध्वजवाहक करार दिया.

युद्धभूमि में कभी नहीं मिली हार

अपने पोस्ट में अमित शाह ने कहा कि बाजीराव पेशवा ने अपने जीवन काल में मातृभूमि, धर्म और स्वराज की रक्षा के लिए दर्जनों युद्ध लड़े.

सबसे खास बात यह रही कि वे अपने पूरे सैन्य करियर में एक भी लड़ाई नहीं हारे और भारतीय इतिहास में एक ‘अपराजेय योद्धा’ के रूप में अमर हो गए. उन्होंने अपनी रणनीतिक कुशलता से तत्कालीन शक्तिशाली मुगल साम्राज्य की नींव हिलाकर रख दी थी.

शिवाजी महाराज के सपनों को दिया विस्तार

गृह मंत्री ने यह भी बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने जिस हिंदवी स्वराज की नींव रखी थी, बाजीराव पेशवा ने अपनी कुशल कूटनीति और युद्धनीति से उसके वैभव को देश भर में और अधिक व्यापक बनाया. उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन देश, धर्म और अपनी माटी की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया.

20 साल का कार्यकाल, 40 से अधिक युद्धों में विजय

इतिहासकारों के अनुसार, बाजीराव प्रथम (बाजीराव बल्लाल) ने महज 20 वर्ष की उम्र में पेशवा की जिम्मेदारी संभाली थी. अपने लगभग 20 साल के कार्यकाल में उन्होंने करीब 41 प्रमुख युद्ध लड़े और हर एक में मराठा ध्वज फहराया. उनकी गुरिल्ला युद्ध नीति और तेजी से फैसले लेने की क्षमता की मिसाल आज भी सैन्य रणनीतियों में दी जाती है.

यह भी पढ़ें: 24 अगस्त से यूट्यूब पर Views का नया खेल, जानिए क्या होगा खास?

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital