Categories: नवीनतम

Andre Russell: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, आंद्रे रसेल की लंबे समय बाद वापसी

Andre Russell return to WI T20 Team: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की घरेलू टी20 सीरीज के पहले तीन मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है. लंबे समय के बाद आंद्रे रसेल की टीम में वापसी हो रही है. रसेल आखिरी बार साल 2021 में संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में टी20 वर्ल्ड कप में दिखे थे. उन्हें इस खेल का महान शॉर्ट फॉर्म माना जाता है. टी20 टूर्नामेंट में आंद्र रसेल ने 167 के स्ट्राइक रेट से करीब 8 हजार रन बनाए हैं. वहीं गेंद से उन्होंने अब तक 400 विकेट लिए हैं.

आंद्रे रसेल की टी20 टीम में वापसी

नई टीम में आंद्रे रसेल के साथ मैथ्यू फोर्ड भी हैं, जिन्होंने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में प्रभावित किया था और हाल के घरेलू टी20 सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था. शेरफेन रदरफोर्ड को भी टीम में शामिल किया गया है. इसके साथ ही स्पिनर गुडाकेश मोती को भी चोट से उबरने के बाद टीम में शामिल किया गया है, चोट के कराण उन्होंने भारत के खिलाफ सीरीज से बाहर होना पड़ा था.

इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों के लिए टीम का ऐलान

शाई होप को रोवमैन पॉवेल की जगह पर टी20 टीम का उप-कप्तान बनाया गया है, जिससे उनकी वेस्टइंडीज वनडे टीम के कप्तान की भूमिका भी जुड़ जाएगी. टीम को लेकर बोलते हुए मुख्य चयनकर्ता हेसमंड हेन्स ने कहा कि यह सीरीज टी20 वर्ल्ड कप से पहले देखने का सही मौका है, जिससे वे संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ मिलकर टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट की मेजबानी करेंगे. मुख्य चयनकर्ता ने कहा कि हमने एक ऐसी टीम चुनी है, जो हमें उस टूर्नामेंट में सफलता का सबसे अच्छा मौका देगी. हम टूर्नामेंट से पहले मूल्यांकन करना जारी रखेंगे.

ये भी पढ़ें- IND vs SA 1st T20: भारत-साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल, पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी20  मैच के लिए वेस्टइंडीज की टीम

रोवमैन पॉवेल (कप्तान), शाई होप (उप-कप्तान), रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, शिम्रोन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, गुडाकेश मोती, निकोलस पूरन, आंद्रे रसेल , शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड.

वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड T20I सीरीज शेड्यूल

पहला टी20I: 12 दिसंबर, केंसिंग्टन ओवल, बारबाडोस

दूसरा टी20I: 14 दिसंबर, नेशनल स्टेडियम, ग्रेनाडा

तीसरा टी20I: 16 दिसंबर, नेशनल स्टेडियम, ग्रेनेडा

चौथा टी20I: 19 दिसंबर, ब्रायन लारा अकादमी, त्रिनिदाद

5वां टी20I: 21 दिसंबर, ब्रायन लारा अकादमी, त्रिनिदाद

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

ग्वालियर में दशहरे पर दिखी सदियों पुरानी परंपरा, शस्त्र पूजन के साथ 745 वीर नागा साधुओं को दी गई श्रद्धांजलि

MP News: ग्वालियर की ऐतिहासिक गंगादास बड़ी शाला में विजयदशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का…

19 minutes ago

सावधान दिल्ली! 1 नवंबर से विंटर लॉकडाउन, क्या हैं सरकार की 5 लक्ष्मण रेखा?

Delhi Winter Action Plan: दिल्ली में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक सख्त विंटर एक्शन…

41 minutes ago

अमित शाह के पंजाब दौरे से सियासी हलचल तेज, भाजपा ने मान सरकार पर उठाए सवाल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…

1 hour ago

दशहरे पर गरमाई सियासत: अनिल विज के 5 बड़े बयान, बिजली फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने का ऐलान

Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…

1 hour ago

उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा: पार्थिव शिवलिंग पूजन के बाद दिग्विजय सिंह का ‘धर्म की सियासत’ पर करारा हमला

MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…

1 hour ago

शीतला माता मंदिर हादसे में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, एक और घायल ने तोड़ा दम, 16 हुई मृतकों की संख्या

Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…

1 hour ago