Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

प्रवासी भारतीयों से पंजाब के विकास में योगदान की अपील

प्रवासी भारतीयों से पंजाब के विकास में योगदान की अपील

चंडीगढ़– पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कनाडा में रह रहे एनआरआई (NRI) पंजाबियों से प्रदेश के विकास में योगदान करने का अनुरोध किया है. कुलतार सिंह ने कनाडा के वैंकुवर शहर में पंजाबी समुदाय को संबोधित किया. अपने संबोधन में स्पीकर कुलतार सिंह ने पंजाबी समुदाय की प्रशंसा करते हुए कहा कि पंजाबी दुनियाभर में जहां भी जाते हैं वहां पर वो अपने बेहतरीन स्वभाव और कड़ी मेहनत के दम पर दुनिया में एक अलग पहचान बना लेते हैं. उन्होंने कहा कि पंजाबियों की खास क्वॉलिटी ही उन्हें दूसरों से अलग बनाती है. पंजाबी समुदाय से बातचीत करते हुए संधवां ने कहा कि कनाडा के विकास के लिए पंजाबियों ने बहुत हद तक योगदान दिया है. साथ ही खुद की मेहनत से उन्होंने अपनी मंजिल तय की है. इसी वजह से उन्होंने अपने बिजनेस प्लेटफॉर्म तैयार किए हैं। उन्होंने कहा कि कनाडा में तो वो विकास के लिए अपना योगदान दे रहे हैं. लेकिन अब कनाडा में रह रहे पंजाबियों की यह भी जिम्मेदारी है कि वो अपनी मातृभूमि के लिए भी विकास की भूमिका निभाएं.

 

विदेश में रह रहे पंजाबियों का भावनात्मक लगाव

कनाडा में पंजाबी NRI को संबोधित करते हुए स्पीकर  कुलतार सिंह संधवां काफी भावुक दिखे. उन्होंने कहा कि पंजाबी भले ही अपनी मातृभूमि से हजारों मील दूर रहते हैं, लेकिन उनकी आत्मा पंजाब में ही रहती है. संधवा ने कहा कि देश के अलावा विदेशों में भी पंजाबियों की सफलता हर एक पंजाबी को गर्व महूसस कराती है. उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि कनाडा में रह रहे पंजाबी भाई अपनी मातृभूमि में रह रहे लोगों के विकास और उन्नति के लिए भी ठोस कदम उठाएंगे.

–आईएएनएस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital