Asia cup:- अफगानिस्तान पर भारत की विराट जीत, कोहली ने जड़ा 71वां शतक
दुबई- एशिया कप में अपने आखिरी मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान पर बेहतरीन जीत दर्ज की. भारत ने इस मैच को 101 रनों से जीत लिया. इस मैच की सबसे खास बात विराट कोहली का शानदार शतक रहा. रन मशीन कोहली ने लंबे अरसे बाद इंटरनेशल मैच में शतक जड़ा.
एशिया कप में भारत के आखिरी मुकाबले में विराट कोहली ने अपने शानदार शतक से फैंस का दिल जीत लिया. टी-20 मैच में कोहली का यह पहला जबकि करियर का कुल 71 वां शतक था. इस शतक को बनाने के लिए कोहली को 83 इनिंग्स का लंबा इंतजार करना पड़ा. कोहली ने अपना आखिरी शतक लगभग 3 साल पहले 23 नवंबर 2019 को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में बनाया था. कप्तान रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में अफगानिस्तान के खिलाफ विराट कोहली केएल राहुल के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए मैदान में उतरे थे. कोहली शुरुआत से ही अच्छी फॉर्म में नजर आए. उन्होंने सिर्फ् 61 गेंदों पर 122 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेली. इस पारी में कोहली ने 200 स्ट्राइक से बल्लेबाजी करते हुए 6 शानदार छक्के जड़े औऱ भारत के स्कोर को 212 रनों तक पहुंचा दिया. कोहली की इस बेहतहरीन पारी के लिए उन्हे प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया.
विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की. इस तस्वीर के कैप्शन में भारत के तिरंगे को अटैच करके कोहली ने लिखा….. एशिया कप अभियान के दौरान आप सभी ने हमें जो प्यार और सपोर्ट दिया है. उसके लिए आप सब को धन्यवाद… हम और बेहतर करेंगे औऱ मजबूती के साथ वापसी करेंगे.
एशिया कप में भारत का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. अपने सुपर-4 राउंड के मुकाबले में पहले पाकिस्तान औऱ फिर श्रीलंका के खिलाफ हारकर भारत टूर्नामेंट से बाहर हो गया. भारत एशिया कप से भले ही बाहर हो गया है लेकिन उसके लिए सबसे अच्छी बात रही विराट कोहली के फार्म में वापसी. कोहली ने एशिया कप में 1 शानदार शतक के साथ 2 अर्धशतक भी जड़े. उनके लिए यह टूर्नामेंट फार्म में कम बैक जैसा रहा. कोहली की इस बेहतरीन फार्म से टीम इंडिया टी-20 विश्व कप से पहले राहत की सांस ले रही है.
-भारत एक्सप्रेस
मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…
गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…
प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…