आस्था

Chandra Grahan: 8 नवंबर को लगने जा रहा साल का आखिरी चंद्रग्रहण, इन राशियों के लिए हानि का योग

Chandra Grahan Effect: इस साल  का आखिरी ग्रहण और दूसरा अंतिम खंडग्रास चंद्रग्रहण 8 नवंबर 2022 को लगने वाला  है. बता दें कि इस दिन कार्तिक पूर्णिमा भी है. इस दिन लगने वाला चंद्रहग्रहण ज्योतिष शास्त्र के  अनुसार काफी खास माना जा रहा है, क्योंकि सिर्फ 15 दिनों के अंतराल पर सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण का खास संयोग कई राशियों को पीड़ा देने वाला है. इससे पहले 25 अक्टूबर को सूर्यग्रहण लगा था. एक पक्ष में 2 ग्रहण लगना अशुभ संकेत माना जाता है. तो आइए जानते हैं कि यह चंद्रग्रहण किन राशियों की चिंता बढ़ाने वाला है.

मेष राशि | Aries: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण मेष राशि वालों की चिंता बढ़ाने वाला हो सकता है. इस राशि के जातको को धन की हानि हो सकती है. रोजी-रोजगार में परेशानियों का सामना करना पडेगा. साथ ही स्वास्थय से जुड़ी समस्या भी हो सकती है.

वृषभ राशि | Taurus : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि के लिए चंद्रग्रहण काफी चिंता बढ़ाने वाला हो सकता है. इस राशि के छात्रों की शिक्षा पर नकारात्मक प्रभाव पड़े सकता है.  प्रतियोगी परीक्षा में समान्य परिणाम मिलने में देरी हो सकती है.

कन्या राशि | Virgo: यह चंद्रग्रहण कन्या राशि के जातको के लिए पारिवारिक कष्ट लेकर आने वाला हो सकता है. आपको पारिवारिक मतभेद का सामना करना पडेगा. इस दौरान आपको अपने माता-पिता की सेहत का भी खास ख्याल रखना होगा.

मीन राशि | Pisces: मीन राशि वालो के लिए चंद्रग्रहण नकारात्मक माना जा रहा है. इसमें धन हानि के योग बन रहें हैं. इस लिए अनावश्यक खर्च से आपको बचना होगा. आपको अपने जीवनसाथी की सेहत का भी विशेष ध्यान रखना होगा.

 

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

राहुल गांधी और नेहा बोरा की तस्वीर वायरल, जानिए क्या है सच्चाई

सोशल मीडिया पर राहुल गांधी और AISA नेता नेहा बोरा की वायरल हो रही आपत्तिजनक…

5 minutes ago

विजयादशमी पर गृह मंत्री अमित शाह और स्पीकर ओम बिरला ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

पूरे देश में मंगलवार को बड़े धूमधाम से विजयादशमी मनाई जा रही है. इस अवसर…

21 minutes ago

UGC NET Exam 2026: आवेदन की आखिरी तारीख से लेकर एग्जाम पैटर्न तक, जानिए इस बार क्या-क्या बदला है

UGC NET Exam: यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है.…

35 minutes ago

विजयादशमी पर पीएम मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं, भगवान श्रीराम के आदर्शों को किया याद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मंगलवार को देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी गई…

51 minutes ago

दास्तां वही, कहानी नई: कर्नाटक में एक और ‘सोनम-मुस्कान’, प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या

कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंधों के चलते पत्नी अश्विनी ने प्रेमी आनंद और साथियों…

51 minutes ago