मर्जर पूरा होने के बाद एयर इंडिया भारत की दूसरी सबसे बड़ी एयरलाइन बन जाएगी
एशिया की सबसे बड़ी कंपनी टाटा सन्स ने एयर इंडिया के तहत अपनी सभी एयरलाइन संस्थाओं विस्तारा, एयर एशिया इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के कॉन्सॉलिडेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह सिंगापुर एयरलाइंस (एसआईए) के साथ कई चर्चाओं के बाद किया गया था. टाटा संस के पास विस्तारा में 51% हिस्सेदारी है, साथ ही यह टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी भी है. इस कदम से फ्लीट और मार्केट शेयर के लिहाज से एयर इंडिया (Air India) भारत की दूसरी सबसे बड़ी एयरलाइन बन जाएगी.
मिली जानकारी के मुताबिक मर्जर के बाद केवल Air India ब्रांड नेम से विमानों का परिचालन होगा. साथ ही मर्जर के बाद Air India ब्रांड नाम के तहत किफायती और फुल सर्विस एयरलाइन दोनों का परिचालन किया जाएगा. सूत्रों कि मानें तो एक हफ्ते के भीतर इससे संबंधित आधिकारिक ऐलान होने वाले हैं.
एयर इंडिया का घरेलू बाजार में 9.2 फीसदी का मार्केट शेयर में है. इंटरनेशनल मार्केट में इसकी बाजार की हिस्सेदारी 30 फीसदी तक है. Air India का फ्लीट साइज 111 है. वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस का इंटरनेशनल मार्केट में 20 फीसदी तक हिस्सेदारी है और इसके फ्लीट का आकार 24 है. विस्तारा की घरेलू बाजार में हिस्सेदारी 9.6 फीसदी तक है. वहीं, इंटरनेशल मार्केट शेयर 3.9 फीसदी की है.
सूत्रों कि मानें तो विस्तारा ब्रांड को ड्रॉप करने की खबर है. मर्जर के बाद SIA 20-25 फीसदी की हिस्सेदारी के साथ Air India में हिस्सेदारी कम हो जाएगी. इसके अलावा विस्तारा के कुछ बोर्ड मेंबर्स को एयर इंडिया को बोर्ड में शामिल किया जा सकता है. इस महीने की शुरुआत में टाटा ग्रुप ने Air India Express और Air Asia का कॉन्सॉलिडेशन पूरा किया हैं. बता दें कि कंपनी ने मलेशियाई एयरलाइन की 16 फीसदी हिस्सेदारी के अधिग्रहण के बाद ही ये प्रक्रिया पूरी की हैं.
-भारत एक्सप्रेस
EaseMyTrip भारत में Apple Pay का लॉन्च पार्टनर बना है. जानिए Apple Pay से ट्रैवल…
इंदौर में आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव सीजन-18 में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय शामिल…
Dubai Tel Aviv Flight: प्लंबर यानिव हायून को लेकर सोशल मीडिया पर एक अलग ही…
Aaj Ka Panchang 2 October 2026: 2 अक्टूबर 2026 के पंचांग में षष्ठी तिथि सुबह…
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज चंद्रमा वृष राशि में गोचर कर रहे हैं.…
Pitru Paksha Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी…