Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Bihar: नशे में धुत शिक्षक ने महिला टीचर के साथ की बदसलूकी, बिहार में शराबबंदी की भी खोली पोल

शराबबंदी अभियान का मखौल उनके ही सरकारी कर्मी उड़ा रहे हैं. जबकि सरकार ने सभी सरकारी कर्मी से शपथ लिया है कि ना तो वह शराब पिएंगे और ना किसी दूसरे को पिलाएंगे उसके बाद भी विद्या के मंदिर में शराबी शिक्षक का करतूत सामने आया है.

नशे में धुत शिक्षक ने स्कूल में जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया

बिहार में शराबबंदी के बावजूद भी नशाखोरी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस बार तो नशे में धुत शिक्षक ने हद ही कर दी. ताजा मामला नवादा जिले का है जहां नशे में धुत शिक्षक ने स्कूल में जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया. इसके बाद महिला शिक्षक कर्मियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई. स्कूल की शिक्षिका द्वारा पूरी घटना कैमरे में कैद कर ली गई. नशे की हालत में हंगामा कर रहे सहायक शिक्षक किशोरी प्रसाद रमन के खिलाफ अधिकारी को आवेदन दिया गया है.

मिली जानकारी के मुताबिक, नशे में धुत शिक्षक ने सारी हदें पार कर दी और उसने महिला टीचर के साथ बदसलूकी की है. पीड़ित शिक्षिका ने बताया कि शराब के नशे में स्कूल पहुंचकर स्कूल के ही शिक्षक के द्वारा बच्चों के सामने काफी हंगामा किया गया साथ ही उसने  हमारे साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया है.

बीडीओ से कार्रवाई की मांग

इस मामले में बीडीओ ने कहा कि महिला शिक्षिका के द्वारा लिखित आवेदन में कहा गया कि मेरे ही स्कूल के किशोरी प्रसाद रमन सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं, जो 18 नवंबर को शराब पीकर स्कूल आए और नशे में मेरे साथ गालीगलौज करने लगे. साथ ही इस दौरान उन्होंने मुझे मारने की धमकी भी दी है. वे काफी नशे की हालत में थे. अब बच्चों के सामने भी जमकर हंगामा किया हैं. महिला शिक्षक अधिकारी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.

शराब पीने वाले उड़ा रहे कानून की धज्जियां

बिहार में पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद भी ऐसे शिक्षक शराब पीकर स्कूल में आएंगे तो लोगों को शराब से दूर रहने की बात कैसे कही जा सकती है. बता दें कि बिहार में अप्रैल 2016 से ही शराब बंद है,  फिर भी शराब पीने वाले इस कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं. शायद यह इसीलिए क्योंकि कई पुलिस पदाधिकारी ही शराबबंदी के कानून को ठेंगा दिखाने में लगे हुए हैं और अपनी मोटी कमाई कर रहे हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital