दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल
Delhi Liquor Policy Case: प्रवर्तन निदेशालय(ED) ने शराब नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को छठा समन जारी कर 19 फरवरी को पेश होने को कहा है. दिल्ली की नई शराब नीति मामले में ईडी ने सीएम अरविंद केजरीवाल को अब तक 5 बार पूछताछ के लिए समन भेजा जा चुका है. लेकिन केजरीवाल ईडी के सामने पेश नहीं हुए. गौरतलब है कि दिल्ली की नई शराब नीति मामले में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और संजय सिंह पहले से जेल में बंद हैं. ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि ईडी अरविंद केजरीवाल पर भी शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है.
एजेंसी का इरादा उन्हें गिरफ्तार करना
ईडी द्वारा जारी पांचवें समन को नजरअंदाज करते हुए केजरीवाल ने इसे “अवैध” बताया, उन्होंने कहा कि वह सहयोग करने के लिए तैयार हैं लेकिन एजेंसी का इरादा उन्हें गिरफ्तार करना और चुनाव प्रचार करने से रोकना था. पांचवें नोटिस को नजरअंदाज करने के बाद केजरीवाल ने कहा, ”राजनीतिक साजिश के तहत नोटिस भेजे जा रहे हैं.” केजरीवाल द्वारा प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जारी पांचवें समन को नजरअंदाज करने के एक दिन बाद , एजेंसी ने 3 फरवरी को ” समन का अनुपालन न करने ” के लिए उनके खिलाफ दिल्ली की एक अदालत का दरवाजा खटखटाया.
आम आदमी पार्टी सुप्रीमो के खिलाफ मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति (2021-22) के गठन और कार्यान्वयन में कई अनियमितताओं का आरोप लगाने वाली प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) पर आधारित है.
इसे भी पढ़ें: Varanasi: काशी में बाबा विश्वनाथ के विवाह की शुरू हुई तैयारी, आज शाम को होगा तिलकोत्सव, जानें उत्सव में क्या है खास
सीएम केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर भाजपा पर कई आरोप लगाए थे. उन्होंने दावा किया था कि भाजपा हमारे 7 विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है. भाजपा ने हमारे विधायकों से कहा कि कुछ दिनों में केजरीवाल को पकड़ लेंगे. उसके बाद विधायकों को तोड़ेंगे. वहीं दिल्ली में आम आदमी पार्टी की मंत्री आतिशी ने भी भाजपा पर पार्टी तोड़ने का आरोप लगाया था. आतिशी ने भाजपा पर सरकार गिराने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कहा था कि दिल्ली के 7 विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं. केजरीवाल के इन आरोपो के जवाब में बीजेपी ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद नोटिस देने दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची.
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…