-भारत एक्सप्रेस
Photo- Twitter/Credit
AUS vs WI Perth Test: ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी रिकी पोंटिंग से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज मैच में लाइव कमेंट्री के दौरान रिकी पोंटिंग की तबीयत खराब हो गई और उन्हें पर्थ के एक स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया. ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि पोंटिंग को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. बता दें कि इस समय वेस्टइंडीज टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है. सीरीज का पहला मैच 30 नवंबर से खेला जा रहा है और इसी मैच के दौरान 2 दिसंबर को रिकी पोंटिंग के साथ ये घटना हुई.
लाइव कमेंट्री के दौरान रिकी पोंटिंग की तबीयत खराब
विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज मैच के तीसरे दिन लंच के बाद अस्वस्थ महसूस कर रहे थे. 47 वर्षीय, वेस्टइंडीज के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की दो टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज के लिए कमेंट्री टीम का हिस्सा हैं. ब्रॉडकास्टर चैनल 7 के एक प्रवक्ता ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया को एक बयान में कहा, रिकी पोंटिंग अस्वस्थ हैं और आज के शेष कवरेज के लिए कमेंट्री प्रदान नहीं करेंगे.
ऑस्ट्रेलिया के लिए बेहद खास हैं पोंटिंग
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग 1999 से 2007 तक ऑस्ट्रेलियाई टीम की लगातार तीन विश्व कप विजयी टीम का हिस्सा रहे और 2006 और 2009 के संस्करणों में टीम को दो बैक-टू-बैक चैंपियंस ट्रॉफी जीत का नेतृत्व किया. रिकी पोंटिंग ने नवंबर 2012 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था. उन्होंने अपने देश के लिए 168 टेस्ट, 375 वनडे और 17 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं.
ये भी पढ़ें: PAK VS ENG: इंग्लिश बल्लेबाजों की तूफानी बल्लेबाजी देख, पाकिस्तानी महिला ने किया कातिलाना डांस … VIDEO वायरल
पोंटिंग की हालत स्थिर
मिली जानकारी के अनुसार के मुताबिक, पोंटिंग के सहयोगियों ने कहा है कि उनकी हालत स्थिर है. वह अस्वस्थ महसूस कर रहे थे और इसलिए एहतियाती जांच के लिए अस्पताल गए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पोंटिंग को पहले टेस्ट के तीसरे दिन लंच टाइम के आसपास पर्थ अस्पताल ले जाया गया. अब वह तीसरे सेशन में कमेंट्री करते नहीं दिखेंगे. इस खबर ने क्रिकेट फैंस को काफी बड़ा झटका दिया था क्योंकि हाल ही में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने अपने कई महान दिग्गज खोए. हालांकि राहत की खबर ये है कि रिकी पोंटिंग अब पहले से ठीक है और जल्द फिर से कमेंट्री करते हुए दिखाई देंगे.
-भारत एक्सप्रेस
Hundred Years Young RSS Book: RSS के 100 वर्षों के सफर पर आधारित Hundred Years…
Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर…
रामपुर के शाहबाद में सपने में माता रानी के दर्शन का दावा कर महिला मंदिर…
Jama Masjid Metro Incident: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़े गए मोहम्मद शोएब पर दिल्ली…
OVER 11000 NEW VIRUSES FOUND IN DEEP SEA: समंदर की गहरी और अंधेरी तलहटी में…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव ने आर्थिक PDA का फॉर्मूला तैयार…