पल्लवी मोहन (फाइल फोटो)
दिल्ली पुलिस ने अदालत को बताया कि फैशन डिजाइनर पल्लवी मोहन के दो पूर्व कर्मचारियों के खिलाफ आपराधिक विश्वासघात को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर लिया है जो पल्लवी ब्रांड का उपयोग कर उसके ग्राहकों को अपने उत्पाद बेच रहे थे. पुलिस ने यह बात न्यायिक मजिस्ट्रेट अक्षय शर्मा के समक्ष बताई.
मजिस्ट्रेट ने इससे पहले पुलिस से पल्लवी की स्वामित्व वाली ‘नॉट सो सीरियस ट्रेडिंग एलएलपी’ की शिकायत पर मामला दर्ज करने को कहा था. कंपनी के वकील सुमित गहलोत व निखिल भल्ला ने कहा कि पुलिस ने अदालती आदेश के 13 दिनों के बाद प्राथमिकी दर्ज की है.
शिकायत में कहा गया था कि आरोपी गुप्त रूप से पल्लवी के ग्राहकों से ऑर्डर ले रहे थे. इसके बाद आरोपियों ने ‘नॉट सो सीरियस’ ब्रांड नाम, डिजाइन और सामग्री का उपयोग करके महिलाओं के महंगे परिधान बनाए और भुगतान अपने व अपने परिवार के सदस्यों और संबंधित कंपनियों के खातों में लिया. शिकायत में जालसाजी और रिकार्ड में हेराफेरी के आरोप भी शामिल हैं. पल्लवी ने आरोप लगाया कि उनकी शुरुआती शिकायत के बावजूद दिल्ली पुलिस ने कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की थी.
-भारत एक्सप्रेस
Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…
Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…
Minor Girl Rape Lucknow: राजधानी लखनऊ में चौक थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी को…
Pakistan News: क्या आसिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान का नक्शा? जानिए क्यों 4…
Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…
चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…