देश

जमानत पर रिहा विदेशियों को हिरासत केंद्रों में रखा जाना चाहिए और क्या उनके वीज़ा को बढ़ाया जाना चाहिए: केन्द्र सरकार से Delhi HC

दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को 16 दिसंबर तक यह तय करने का निर्देश दिया है कि क्या अपराध के आरोपी और जमानत पर रिहा हुए विदेशियों को हिरासत केंद्रों में रखा जाना चाहिए और क्या उनके वीज़ा को बढ़ाया जाना चाहिए. अदालत ने सरकार से यह भी कहा कि जिन विदेशियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं और जिनका भारतीय वीजा समाप्त हो चुका है, उनके लिए राष्ट्रीय स्तर पर दिशा-निर्देश तैयार किए जाने चाहिए.

न्यायमूर्ति प्रतिभा सिंह और अमित शर्मा की खंडपीठ ने मजिस्ट्रेट अदालत द्वारा भेजे गए एक प्रश्न पर विचार करते हुए यह निर्देश दिए. उच्च न्यायालय के आदेश में कहा गया है कि यह प्रश्न महत्वपूर्ण है क्योंकि इसका “विदेशी नागरिकों के लिए न्यायालयों द्वारा जमानत आदेश पारित करने के तरीके पर बड़ा प्रभाव पड़ता है.

मजिस्ट्रेट ने वैध वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी अधिक समय तक रहने के आरोपी विदेशी नागरिकों की जमानत से संबंधित मुद्दों पर उच्च न्यायालय के निर्णय का आग्रह किया था.

केंद्र सरकार ने पीठ को सूचित किया कि नीतिगत स्तर पर सरकार भी इस मामले से अवगत है; हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई निर्णय नहीं लिया गया है कि जमानत पाने वाले विदेशियों को हिरासत केंद्र में रखा जा सकता है या नहीं या फिर संबंधित अदालत में मुकदमे का सामना करने के लिए उनके वीजा की अवधि बढ़ानी होगी.

नीति की कमी को ध्यान में रखते हुए पीठ ने कहा इस सवाल पर नीतिगत स्तर पर निर्णय शीघ्रता से लिया जाना चाहिए कि क्या विदेशी जो अपराध के आरोपी हैं और जिन्हें जमानत दी गई है, उन्हें हिरासत केंद्रों में रखा जाना चाहिए और क्या उनके वीजा की अवधि बढ़ाई जानी चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

1 नवंबर से बदल जाएंगे कई नियम: GST से लेकर LPG, ITR और PNB कार्ड तक, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

November Money Shakeup: 1 नवंबर 2026 से GST नियमों में बदलाव, LPG सिलेंडर की कीमतों…

2 minutes ago

दुनिया का भविष्य बताने वाले ज्योतिषाचार्य नहीं पढ़ पाये बीबी की कुंडली, MLC चुनाव में मिले मुट्ठी भर वोट

UP MLC Election: चुनावी नतीजों से निराश स्मिता मिश्रा ने धांधली और बूथ कैप्चरिंग के…

6 minutes ago

ममता बनर्जी बनाम ईडी मामला: सुप्रीम कोर्ट में गरमाई बहस, कपिल सिब्बल की दलीलों के बाद कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

आई-पैक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी और ईडी की याचिकाओं पर सुनवाई के…

8 minutes ago

इजराइल में सत्ता की लड़ाई: नेतन्याहू या आइजनकोट, किसके हाथ आएगी प्रधानमंत्री की कुर्सी?

Israel Election 2026: इजराइल में चुनाव के बाद सरकार गठन पर सस्पेंस बरकरार है. नेतन्याहू…

15 minutes ago

‘सिर्फ रिपोर्ट बनाना काफी नहीं, ठगी रोके बैंक’, साइबर फ्रॉड पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी चेतावनी

डिजिटल अरेस्ट स्कैम पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि बैंक…

21 minutes ago