Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

डिजाइनर Pallavi Mohan के साथ आपराधिक विश्वासघात कर रहे 2 पूर्व कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज

दिल्ली पुलिस ने अदालत को बताया कि फैशन डिजाइनर पल्लवी मोहन के दो पूर्व कर्मचारियों के खिलाफ आपराधिक विश्वासघात को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर लिया है जो पल्लवी ब्रांड का उपयोग कर उसके ग्राहकों को अपने उत्पाद बेच रहे थे.

Pallavi Mohan

पल्लवी मोहन (फाइल फोटो)

दिल्ली पुलिस ने अदालत को बताया कि फैशन डिजाइनर पल्लवी मोहन के दो पूर्व कर्मचारियों के खिलाफ आपराधिक विश्वासघात को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर लिया है जो पल्लवी ब्रांड का उपयोग कर उसके ग्राहकों को अपने उत्पाद बेच रहे थे. पुलिस ने यह बात न्यायिक मजिस्ट्रेट अक्षय शर्मा के समक्ष बताई.

मजिस्ट्रेट ने इससे पहले पुलिस से पल्लवी की स्वामित्व वाली ‘नॉट सो सीरियस ट्रेडिंग एलएलपी’ की शिकायत पर मामला दर्ज करने को कहा था. कंपनी के वकील सुमित गहलोत व निखिल भल्ला ने कहा कि पुलिस ने अदालती आदेश के 13 दिनों के बाद प्राथमिकी दर्ज की है.

शिकायत में कहा गया था कि आरोपी गुप्त रूप से पल्लवी के ग्राहकों से ऑर्डर ले रहे थे. इसके बाद आरोपियों ने ‘नॉट सो सीरियस’ ब्रांड नाम, डिजाइन और सामग्री का उपयोग करके महिलाओं के महंगे परिधान बनाए और भुगतान अपने व अपने परिवार के सदस्यों और संबंधित कंपनियों के खातों में लिया. शिकायत में जालसाजी और रिकार्ड में हेराफेरी के आरोप भी शामिल हैं. पल्लवी ने आरोप लगाया कि उनकी शुरुआती शिकायत के बावजूद दिल्ली पुलिस ने कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital