Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Firozabad: अस्पताल की लापरवाही, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में लगाए टांके

मोबाइल टॉर्च की रोशनी में मरीज का ईलाज

उत्तर प्रदेश में स्वास्थ सेवाओं का बुरा हाल है.मामला फिरोजाबाद  जिले का है. यहां के अस्पताल के ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए बुनियादी सुविधाएं तक नहीं हैं.हालत ये है कि गंभीर रूप से  बीमार मरीजों का इलाज टॉर्च की रोशनी में हो रहा है. बताया जा रहा है कि ये कोई एक दिन की बात नहीं है, आए दिन लाइट जाने पर ऐसा ही होता है.

आधा घंटे रहा अंधेरा 

दरअसल फिरोजाबाद में बुधवार की रात करीब आधा घंटे तक ट्रामा सेंटर में अंधेरा छाया रहा. वहीं इसी बीच मोबाइल की रोशनी में डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारी मरीजों का इलाज करते देखे गए. वहीं जनरेटर की सुविधा होने के बाद भी उसको नहीं चलाया गया. बताया जा रहा है कि सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति की टांके भी मोबाइल की रोशनी में लगाये गये.

ये हालत तब है कि जब सरकार चिकित्सा सुविधाओं को लेकर लंबे चौड़े दावे करती है.जिला अस्पताल की हालत ये है कि यहां मूलभूत सुविधाओं की कमी है.मरीजों को परेशान होकर घर लौटना पड़ता है जिसके बाद मरीज प्राइवेट अस्पतालों का चक्कर लगाने पर मजबूर होते हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital