देश

मनीष तिवारी भी कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में एंट्री मारने को तैयार

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए अब एक और नाम सामने आ रहा है.पार्टी के बागी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने भी चुनावी जंग में उतरने की तैयारी कर ली है.वैसे इस लड़ाई में असल मुकाबला तो शशि थरूर और अशोक गहलोत के बीच है. मनीष तिवाारी के करीबी सूत्रों ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र में राज्य पार्टी के प्रतिनिधियों से मुलाकात की. हर उम्मीदवार को अपना नाम प्रस्तावित करने के लिए 10 प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधियों की आवश्यकता होती है.

गौरतलब है कि मनीष तिवारी कांग्रेस नेतृत्व के मुखर आलोचकों में से एक हैं और उन्होंने पार्टी में सुधार की मांग की है. वह जी-23 गुट के नेताओं में शुमार हैं जिन्होंने सोनिया गांधी को लंबा-चौड़ा खत लिखा था.इस बीच कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव कार्यालय ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की.अधिसूचना के अनुसार  गुरुवार से नामांकन फॉर्म उपलब्ध होंगे,जबकि 24 सितंबर से 30 सितंबर के बीच नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया चलेगी.

नामांकन की जांच एक अक्टूबर को होगी और उसी दिन वैध उम्मीदवार की सूची प्रकाशित की जाएगी. नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 8 अक्टूबर है, जिसके बाद एक अंतिम सूची लाई जाएगी। मतदान जहां 17 अक्टूबर को होगा, वहीं मतगणना 19 अक्टूबर को होगी.कल राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से दो घंटे तक मुलाकात की थी, जिसके बाद वह राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होने के लिए केरल के लिए रवाना हो गए.गहलोत ने मीडिया को बताया था कि वह एक बार फिर राहुल गांधी को मनाएंगे लेकिन राहुल गांधी ने आज भारत जोड़ो यात्रा के दौरान गहलोत को सिग्नल दे दिया और कहा कि एक व्यक्ति दो पदों पर नहीं रह सकता.

इससे पहले सोनिया गांधी ने कहा है कि चुनाव निष्पक्ष होगा और वह किसी भी उम्मीदवार का समर्थन नहीं करेंगी. जाहिर तौर पर बैठक में राजस्थान के मुद्दे पर भी चर्चा हुई, लेकिन इस पर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है. गहलोत अगले सप्ताह पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं. हालांकि, वह राज्य में मुख्यमंत्री की कुर्सी को नहीं छोड़ना चाहते.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

2 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

4 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

4 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

5 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

5 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

5 hours ago