Categories: नवीनतम

Haryana: INLD के पूर्व MLA दिलबाग सिंह को ED ने किया गिरफ्तार, 5 दिन चली रेड में मिले थे करोड़ों रुपये

Haryana: केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ने कथित अवैध खनन से जुड़े मनी लांड्रिंग के एक मामले में हरियाणा के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह और उनके सहयोगी कुलविंदर सिंह को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. दिलबाग सिंह यमुनानगर विधानसभा सीट से इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के पूर्व विधायक हैं. एजेंसी ने चार जनवरी को उनके और सोनीपत से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार के यहां छापेमारी की थी और पांच दिनों तक चली तलाश सोमवार को समाप्त हुई.

बता दें कि दिलबाग सिंह और कुलविंदर सिंह को मनी लांड्रिंग अधिनियम (पीएमएलए) के तहत हिरासत में लिया गया है और दोनों को एक स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा, जहां एजेंसी उनकी आगे की हिरासत के लिए अनुरोध करेगी. ईडी ने दिलबाग सिंह और उनसे जुड़े अन्य लोगों के परिसरों से कम से कम पांच ‘अवैध’ राइफल, 300 कारतूस और खोखे, 100 से अधिक शराब की बोतलें और पांच करोड़ रुपये बरामद किए हैं.

यह भी पढ़ें-Delhi: पुलिस वैन से बाहर आकर संजय सिंह ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, आबकारी नीति मामले में जेल में हैं बंद

मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में हुए बड़ा एक्शन

लीज समाप्त होने और राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के बाद भी यमुनानगर और इसके आसपास के जिलों में पत्थरों, बजरी और रेत के कथित अवैध खनन को लेकर हरियाणा पुलिस की ओर से कई प्राथमिकी दर्ज की गई थीं. मनी लांड्रिंग का यह मामला भी इसी से संबद्ध है. केंद्रीय एजेंसी ‘ई-रवाना’ योजना में कथित धोखाधड़ी की भी जांच कर रही है. ‘ई-रवाना’ एक ऑनलाइन पोर्टल है, जिसे हरियाणा सरकार ने रॉयल्टी और करों के संग्रह को आसान बनाने और खनन क्षेत्रों में कर चोरी को रोकने के लिए 2020 में शुरू किया था.

यह भी पढ़ें-Israel Palestine Conflict: केरल में स्टारबक्स के बाहर लगे फिलीस्तीन के समर्थन वाले पोस्टर, 6 छात्रों की हुई गिरफ्तारी

ED ने की थी ताबड़तोड़ छापेमारी

गौरतलब है कि पांच दिन चली ईडी की रेड में विदेशी बंदूके, 300 कारतूस, करीब 100 विदेशी शराब की महंगी बोतले, 5 करोड़ रुपये कैश और 4 से 5 किलोग्राम सोने के तीन बिस्कुट बरामद हुए थे. ईडी ने आईएनएलडी के पूर्व एमएलए दिलबाग सिंह ,कांग्रेस के पूर्व एमएलए सुरिंदर पाहवा और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी. ईडी ने यमुनानगर,सोनीपत, मोहाली, फरीदाबाद, चंडीगढ़ और करनाल में के 20 जगहों पर छापेमारी हुई थी.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

7 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

38 minutes ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

51 minutes ago

‘अभिजीत दीपके का झूठ पकड़ा गया…!’ CJP के आरोपों का दिल्ली पुलिस ने किया खंडन, PC में दिखाया सच

दिल्ली पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते…

1 hour ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग का साया: कन्या-धनु राशि की खुलेगी किस्मत, मीन वाले सतर्क

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…

2 hours ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग: जानें मां ब्रह्मचारिणी पूजा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…

2 hours ago