बादाम खाने से उतर जाएगा चश्मे का नंबर? जानिए आंखों के लिए बादाम की सच्चाई
अरविंद केजरीवाल व मल्लिकार्जुन खड़गे (फोटो फाइल)
Loksabha elections 2024: लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच अहम बैठक हुई. इस बैठक में दोनों ही पार्टियों के दिग्गज नेता शामिल हुए. बात दें कि कांग्रेस पार्टी सीट शेयरिंग पर फैसले के लिए सभी सहयोगी दलों के साथ मंथन कर रही है. इसी सिलसिले में आज आप के साथ बैठक हुई. बैठक के बाद कांग्रेस सांसद मुकुल वासनिक ने कहा कि चुनाव की तैयारियों और सीट बंटवारे को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा हुई. बैठक के बाद कांग्रेस सांसद ने कहा कि, “हमने आगामी चुनावों के लिए कई मुद्दों पर एक बैठक की. बातचीत जारी रहेगी और हम फिर मिलेंगे और उसके बाद ही हम सीटों के बंटवारे पर अंतिम फैसला लेंगे. हर चीज पर विस्तार से चर्चा हुई. हम एक साथ चुनाव लड़ेंगे और बीजेपी को करारा जवाब देंगे.
यह बैठक कांग्रेस के एलायंस कमिटी के संयोजक मुकुल वासनिक के घर पर हो हुई. आम आदमी पार्टी की तरफ से संदीप पाठक, सौरव भारद्वाज और आतिशी बैठक में शामिल हुए. वहीं कांग्रेस की ओर से राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सांसद मुकुल वासनिक, दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली और पार्टी के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद और मोहन प्रकाश भी मौजूद थे.
यह भी पढ़ें- Delhi: पुलिस वैन से बाहर आकर संजय सिंह ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, आबकारी नीति मामले में जेल में हैं बंद
दरअलस लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर आप और कांग्रेस के बीच घमासान मचा हुआ है. पंजाब की 13 सीट और दिल्ली की 7 सीट पर कांग्रेस और आप के बीच विवाद है. इस विवाद को सुलझाने को लेकर आप और कांग्रेस के बीच यह अहम बैठक हुई. सीएम केजरीवाल पहली ही ऐलान कर चुके हैं कि उन्हें पंजाब में सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ना है. वहीं कांग्रेस ने इस पर आपत्ति जतायी थी. इसको लेकर विवाद जारी है. हालांकि बैठक के बाद कहा गया है कि बैठक में बातचीत अच्छी रही.
Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…
INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…
चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…
INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…