नवीनतम

Ind vs NZ: हॉट स्टार नहीं, यहां देख सकते हैं भारत-न्यूजीलैंड के मैच, ये है लाइव स्ट्रीमिंग और शेड्यूल की जानकारी

भारत और न्यूजीलैंड की टीम एक दूसरे से भिड़ने के लिए तैयार हैं. 18 तारीख को दोनों टीमों का आमना-सामना पहले टी20 मुकाबले में होगा. इस मैच का लाइव प्रसारण हॉट स्टार पर नहीं होगा. मैदान से मैच की लाइव स्ट्रीमिंग दूसरे एप पर होगी.

टी20 विश्व कप में भारत और न्यूजीलैंड को मिली हार के बाद दोनों टीमें अपने अगले मुकाबले के लिए तैयार हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज खेलने के लिए भारत वेलिंगटन पहुंच चुकी है. दोनों टीमों ने आज से अभ्यास भी शुरु कर दिया है. मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के फैंस की बड़ी संख्या में पहुंचने की उम्मीद की जा रही है. मैदान के अलावा फैंस मुकाबले का लाइव प्रसारण घर बैठे भी देख पाएंगे. बाकी टूर्नामेंट और मुकाबलों की तरह इस सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग भी ओटीटी प्लेटफार्म पर की जाएगी.

डीडी स्पोर्ट्स पर होगा मैच का लाइव प्रसारण

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 टी20 सीरीज के मुकाबले 18 नवंबर से शुरु हो जाएंगे. 3 मैचों के बाद दोनों टीमें 3 एकदिवसीय मैचों में एक-दूसरे से भिड़ेंगी. भारतीय और न्यूजीलैंड का मनोबल बढ़ाने के लिए हजारों की संख्या में स्टेडियम में क्रिकेट फैंस के पहुंचने की उम्मीद है. वहीं क्रिकेट के करोड़ों चाहने वाले मैच का आनंद अपने टीवी सेट, लैपटॉप, टैब और मोबाईल फोन पर देखकर उठाएंगे. इन मैचों का लाइव प्रसारण OTT प्लेटफार्म अमेजन प्राइम पर किया जाएगा, जबकि इस बार हॉट स्टार के पास इसके राइट्स नहीं हैं. वहीं मैच का लाइव टेलीकास्ट डीडी स्पोर्ट्स पर किया जाएगा. भारत-न्यूजीलैंड सीरीज के लाइव टेलीकास्ट और ब्रॉडकास्टिंग के राइट्स इस बार ना तो स्टार स्पोर्ट्स और ना ही सोनी चैनल को दिया गया है.

टी20 मैच शेड्यूल:

18 नवंबर पहला टी20-वेलिंगटन
20 नवंबर दूसरा टी20-टौरंगा
22 नवंबर तीसरा टी20-नेपियर

भारत टी20 टीम :

हार्दिक पांड्या (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान), इशान किशन, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक

न्यूजीलैंड टी20 टीम:

केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मिशेल सैंटनर, ईश सोढ़ी, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, एडम मिल्ने, टिम साउदी, ब्लेयर टिकनर

 

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

PM Modi Navratri Fast Diet:सिर्फ नींबू पानी या कुछ और…,पीएम मोदी व्रत में क्या खाते हैं?

PM Modi Navratri Fast Diet: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 4 दशकों से भी अधिक समय…

14 minutes ago

अगले 12 घंटे 9 राज्यों में इन्द्र देव का प्रकोप! 80 की स्पीड से तूफान और मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र और सक्रिय मौसमी सिस्टम…

44 minutes ago

सलमान खान के साथ काम करने का अंजाम? टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, शिंदे बोले- शहर में दहशत नहीं चलने देंगे

Tiger Shroff Firing Update: टाइगर श्रॉफ पर जुहू में हुई फायरिंग के बाद राजनीतिक हलचल…

45 minutes ago

गोली लगने के बाद कैसी है टाइगर श्रॉफ की हालत? सीने और हाथ पर मरहम-पट्टी के साथ डराने वाली तस्वीर, देखें VIDEO

मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ पर कथित फायरिंग की घटना के बाद उनकी…

1 hour ago

नवरात्रि में सर्वार्थ सिद्धि योग से ग्रहों की चाल में बड़ी हलचल, धनु-मेष को विशेष लाभ तो वृषभ राशि वाले रहें सतर्क

शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी और महानवमी के शुभ संयोग के बीच सर्वार्थ सिद्धि, बुधादित्य और…

2 hours ago