रविंद्र जडेजा और उनकी पत्नी रिवाबा जडेजा
Gujarat Election: भारतीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा गुजरात विधानसभा चुनाव में जामनगर नार्थ सीट से चुनाव लड़ रही हैं. उन्होंने बीजेपी के टिकट से नामांकन दाखिल किया हैं. नामांकन के वक्त चुनाव आयोग को उन्होंने हलफनामा दिया है, जिसमें उनकी प्रॉपर्टी से लेकर घर, गाड़ी, कारोबार समेत तमाम जानकारी शामिल हैं. तो आइए जानते है उनका संपति के बारे में.
बता दें कि रिवाबा की पहचान एक समाजसेवी और कारोबारी के रूप में भी है. वह फूड बिजनेस में हैं और रेस्टोरेंट चलाती हैं. रिवाबा जडेजा का जन्म 2 नवंबर 1990 गुजरात के राजकोट में हुआ है. उनके पिता का नाम हरदेव सिंह सोलंकी और माता प्रफुल्लबा सोलंकी हैं. चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में रिवाबा ने कहा है कि GTU अहमदाबाद से बीई मैकेनिकल की पढ़ाई की है.
दाखिल हलफनामें के मुताबिक रविंद्र जडेजा और रिवाबा कुल 97.35 करोड़ के संपत्ति की मालकिन है जिसमें से उनके पति रविंद्र जडेजा के नाम पर 70.48 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी है. रिवाबा-रविंद्र जडेजा की चल संपत्ति कुल 64.3 करोड़ रुपये की है. इसमें रिवाबा के नाम पर 57.60 लाख रुपये की प्रॉपर्टी और के रविंद्र जडेजा के नाम पर 37.47 करोड़ रुपये की संपत्ति दाखिल हैं. साथ ही दोनों के पास 33.5 करोड़ की अचल संपत्ति है. इनकी पूरी अचल संपति के हकदार रविंद्र जडेजा है. रिवाबा के पास कोई अचल संपत्ति मौजूद नहीं है.
हलफनामें में दी जानकारी के मुताबिक रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा 1 करोड़ रुपये की ज्वेलरी की मालकिन हैं. इसमें सोना, चांदी, हीरे के गहने भी शामिल हैं. हलफनामे उनके नाम पर कोई गाड़ी की जानकारी नहीं दी गई है. वहीं, उनके पति रविंद्र जडेजा के पास तीन लग्जरी गाडियां हैं जिसमें फॉक्सवैगन पोलो जीटी , एक फोर्ड एंडेवर और एक ऑडी (Audi) जैसी महंगी गाडियां शामिल है.
रिवाबा जडेजा के पास गुजरात के तीन शहरों, अहमदाबाद, राजकोट और जामनगर में कुल 6 मकान हैं. इसके साथ ही राजकोट और जामनगर में कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स और दुकानें भी मौजूद हैं. बता दें कि रिवाबा के खिलाफ कोई आपराधिक केस नहीं है. जानकारी के अनुसार राजकोट के ‘जड्डूस फूड फील्ड’ नाम का एक रेस्टोरेंट हैं.
-भारत एक्सप्रेस
पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…
Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…
बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…