दुनिया

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद ऋषि सुनक का भारतीय नागरिकों को तोहफा, 3000 UK वीजा का ऐलान

ब्रिटेन (UK) में काम और पढ़ाई की इच्छा रखने वाले भारतीयों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. G20 शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से मिलने के कुछ घंटों बाद ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक (Rishi Sunak) ने भारतीय युवाओं को यूके (UK) में काम करने के लिए हर साल तीन हजार वीजा जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. 10 डाउनिंग स्ट्रीट के मुताबिक, ये योजना 18 से 30 साल के शिक्षित भारतीय नागरिकों को एक पेशेवर और सांस्कृतिक आदान-प्रदान में भाग लेने का अवसर प्रदान करेगी.

2023 में शुरू होगी योजना

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कार्यालय (UK PMO) ने अपने एक बयान में कहा है कि भारत इस तरह की योजना से लाभान्वित होने वाला पहला वीजा-राष्ट्रीय देश है, जो ब्रिटेन-इंडिया माइग्रेशन और मोबिलिटी पार्टनरशिप की ताकत को उजागर करता है. इस योजना के तहत शिक्षित भारतीय नागरिकों को ब्रिटेन में आकर रहने और दो साल तक काम करने के लिए वीजा देने की पेशकश की गई. ये योजना अगले साल 2023 की शुरुआत में शुरू होगी और पारस्परिक आधार पर होगी.

मंगलवार को मिले थे पीएम मोदी और ऋषि सुनक

इंडोनेशिया के बाली में आयोजित जी 20 शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के बीच मंगलवार को मुलाकात हुई थी. इस मुलाकात के कुछ घंटों बाद ही ब्रिटेन ने भारतीय युवाओं को वीजा देने के फैसले को हरी झंडी दिखा दी. पिछले महीने भारतीय मूल के पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री के पद संभालने के बाद ये उन दोनों की पहली बैठक थी.

ये भी पढ़ें : G-20 Summit: पहली बार PM मोदी से मिले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, गजब की दिखी गर्मजोशी

आपको बता दें कि बीते दिनों एक बयान में सुनक ने कहा था कि मैं प्रत्यक्ष रूप से भारत के साथ हमारे गहरे सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों के अविश्वसनीय मूल्य को जानता हूं. उन्होंने कहा था कि मुझे खुशी है कि भारत के और अधिक प्रतिभावान युवाओं को अब ब्रिटेन में जीवन का वो सब कुछ अनुभव करने का अवसर मिलेगा, जो हमारी अर्थव्यवस्थाओं और समाजों को समृद्ध बनाता है.

गौरतलब है कि ब्रिटेन में तकरीबन एक चौथाई अंतरराष्ट्रीय छात्र भारत के हैं और भारतीय निवेश से यूके में 95 हजार रोजगार का सृजन होता है.इस फैसले के बाद भारत और ब्रिटेन के रिश्ते और अधिक गहरे होंगे.

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘पति तड़पता रहा, डॉक्टर बेपरवाह रहे…’ बहराइच मेडिकल कॉलेज की लापरवाही ने ले ली जान; देखें VIDEO

UP News: बहराइच मेडिकल कॉलेज में महिला सिपाही रिचा शर्मा के पति की इलाज के…

14 minutes ago

RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट में हुई बढ़ोतरी, कितनी महंगी होगी आपकी EMI?

RBI Repo Rate: RBI ने रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 5.50% कर दिया है.…

20 minutes ago

दोबारा माता-पिता बनने वाले हैं कियारा और सिद्धार्थ, बेटी साराया के साथ दी गुड न्यूज; शेयर की प्यारी तस्वीर

बॉलीवुड के लोकप्रिय कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी…

21 minutes ago

RAF के स्थापना दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने वीर जवानों को किया नमन

गृह मंत्री अमित शाह ने RAF के स्थापना दिवस पर जवानों और अधिकारियों को बधाई…

41 minutes ago

मैच को बीच में रोककर दी गई विदाई… हेलीकॉप्टर से लहराई गई जर्सी, ऐसे हुआ Messi का यादगार फेयरवेल

फुटबॉल के जादूगर लियोनेल मेसी के इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास के बाद उनका विदाई वीडियो…

47 minutes ago

‘असाधारण जनसेवक हैं मोदी’ भूटान PM शेरिंग तोबगे ने हिंदी में लिखा लेख, बोले- विकसित भारत का मतलब विकसित भूटान

Tshering Tobgay On PM Modi: भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

51 minutes ago