ड्वेन ब्रावो
आईपीएल (IPL) की सबसे पॉपुलर फ्रेंचाईजी टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने स्टार ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो को रिलीज कर दिया है. ब्रावो अब धोनी की कप्तानी में खेलते नजर नहीं आएंगे. चेन्नई सुपर किंग्स इन खिलाड़ियों को ऑक्शन में शामिल करने पर विचार कर रही है.
आईसीसी के सबसे बड़े इवेंट विश्व कप के बाद अब दूसरे क्रिकेट महाकुंभ आईपीएल की तैयारिंया शुरु हो चुकी है. इसके मद्देनजर आईपीएल की सभी फ्रेंचाईजी टीम अपने फेवरेट खिलाड़ियों को टीम में शामिल कर रही हैं. इसके अलावा कुछ खिलाड़ियों को टीम से रिलीज भी किया जा रहा है. सीएसके ने अपने कुछ धुरंधर खिलाड़ियों की टीम से रिलीज कर दिया है. इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के धाकड़ ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो भी शामिल हैं.
ड्वेन ब्रावो के आईपीएल सफर की शुरुआत मुंबई इंडिस के साथ हुई थी. उन्होंने पहले तीन साल मुंबई के लिए खेला था. इसके बाद 2011 में चेन्नई सुपर किंग्स ने ब्रावो को नीलामी में बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल कर लिया तब से 2021 तक वो सीएसके टीम का हिस्सा रहे. इस बीच जब चेन्नई सुपर किंग्स पर 2 साल का बैन लगा तब ब्रावो गुजरात लॉयंस के लिए मैदान में उतरे थे. उन्होंने कई बार अपनी तूफानी पारी से टीम को जीत दिलाई. साथ ही गेंद से भी उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया. ब्रावो ने अपने 14 साल के आईपीएल करियर में अब तक कुल 153 मैच खेले. इनमें उन्होंने 24.07 की बॉलिंग औसत और 8.34 की इकनॉमी रेट के साथ कुल 171 विकेट अपने नाम किये हैं.
अगले साल आईपीएल के 16वें सीजन के लिए इस साल दिसंबर में मिनी ऑक्शन होना है. इससे पहले 15 नवंबर को सभी फ्रेंचाईजी टीम को खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज लिस्ट सौंपना है. सीएसके इस बार अपनी नीलामी में इन खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज कर सकती है.
सीएसके के रिटेन खिलाड़ी (संभावित)
एमएस धोनी
रवींद्र जडेजा
मोईन अली
शिवम दुबे
ऋतुराज गायकवाड़
डेवोन कॉनवे
मुकेश चौधरी
ड्वेन प्रीटोरियस
दीपक चाहर
सीएसके ने रिलीज किए खिलाड़ी(संभावित)
क्रिस जॉर्डन
एडम मिल्ने
नारायण जगदीसन
मिचेल सेंटनर
ड्वेन ब्रावो
अंबाती रायडू
रॉबिन उथप्पा (रिटायर)
-भारत एक्सप्रेस
भारतीय वायुसेना 22, 24 और 25 अक्टूबर को वाराणसी के नमो घाट पर 'विंग्स ओवर…
PM MODI TO WITNESS VARANASI AIR SHOW: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 25 अक्टूबर 2026 को…
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…
Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…
SWAMI SWAROOPANANDA LAUNCHES YOU ARE THE SKY: चिन्मय मिशन के ग्लोबल हेड स्वामी स्वरूपानंद ने…
WhatsApp Android यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इस अपडेट…