क्या बिहार में जंगलराज के वापसी हो गयी है? बीजेपी के बंद में हिंसा,मृतक चंदन का अंतिम संस्कार

पटना– बिहार के बेगूसराय जिले में मंगलवार की शाम बाइक पर सवार दो बदमाशों ने 11 लोगों को गोली मार दी थी, जिसके बाद अब बिहार की सियासत काफी गर्मा गयी है। इसी बीच बीजेपी ने बुधवार को बेगूसराय बंद का आव्हान किया । बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राज्य में ‘जंगलराज’ बताते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। बेगूसराय में एक बाइक पर सवार दो लोगों द्वारा की गई गोलीबारी की घटना में 1 व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 10 से 11 लोग घायल हो गए।बदमाशों की फायरिंग में मारे गये युवक चंदन का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। उसकी अर्थी को खुद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कंधा दिया।

बेगूसराय जाने के क्रम में पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि दुर्भाग्य है कि बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। बिहार में जंगलराज की परिभाषा बदल दी गई, अब जनता राज बताया जा रहा। उन्होंने कहा “मुख्यमंत्री को भय लगता है कि जिस दिन जंगलराज कहूंगा, उस दिन उपमुख्यमंत्री उन्हें सत्ता से हटा देंगे।”

आगे उन्होंने कहा कि जब अपराधी बेखौफ हो जाते हैं तो बेगूसराय जैसी घटना घटती हैं। 30 किमी तक चार थाने से होते हुए अपराधी रोड से बिना रोक टोक गुजरते हैं, बेखौफ गोलियां चलाते हैं, भय नाम की चीज खत्म हो गई है। बीजेपी नेता ने मुख्यमंत्री से नैतिकता के आधार पर सामने आकर अपराधियों पर नकेल कसने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा, “महत्वाकांक्षा के लिए आपने जो कदम उठाया तो यह होना ही है, रोपे पेड़ बबूल का तो आम कहां से होए।”

इस बीच बीजेपी ने बुधवार को बेगूसराय बंद का आयोजन किया। बुधवार की सुबह से ही बंद का असर भी दिख रहा है। सड़क पर वाहन कम दिख रहे हैं। इधर, अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आसपास थाना पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। कई इलाकों में वाहनों की जांच की जा रही है।बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसक झड़पें देखने को मिली हैं। पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा।

-आईएएनएस

Bharat Express Desk

Recent Posts

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

15 minutes ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

18 minutes ago

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

50 minutes ago

2 से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने पर रोक गलत? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…

56 minutes ago