ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला के बीच पाकिस्तान के क्रिकेटर ने मारी एंट्री
मुंबई- बॉलीवुड एक्टर उर्वशी रौतेला और क्रिकेटर ऋषभ पंत इन दिनों काफी चर्चा में है. कभी दोनों के बीच लव अफेयर्स की अफवाहें तेजी से फैलती हुई नजर आती है, तो कभी यह दोनों एक-दूसरे पर तंज कसते हैं. ऋषभ औऱ उवर्शी के पोस्ट भी सोशल मीडिया पर वायल होते रहते हैं. लेकिन अब उर्वशी ने ऋषभ पंत को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है, जिसकी हर तरफ खूब चर्चा हो रही है. दरअसल एक वीडियो में उर्वशी सीधी बात नो बकवास कहते हुए आई एम सॉरी बोल रही है. उनका यह सॉरी मैसेज पंत के लिए समझा जा रहा है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.लेकिन इन सब के बीच एक्ट्रेस उवर्शी औऱ ऋषभ पंत की स्टोरी में एक नया ट्विस्ट आ गया है. इन दोनों के बीच में पाकिस्तान के गेंदबाज नसीम शाह ने एंट्री मार ली है.
एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऋषभ पंत के लिए एक पोस्ट लिखा था. इसमें उन्होने पंत को बोला था….. छोटू भइया को बैट बॉल खेलना चाहिए. मैं कोई मुन्नी नहीं जो डार्लिंग बच्चे के लिए बदनाम हो जाऊं. इसके बाद उन्होने आगे लिखा था… रक्षाबंधन मुबारक हो…. इस पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर उवर्शी को काफी ट्रोल किया गया था. लेकिन इन सब के बीच एक्ट्रेस उवर्शी औऱ पंत की स्टोरी में एक नया ट्विस्ट आ गया है. इन दोनों के बीच में पाकिस्तान के गेंदबाज नसीम शाह ने एंट्री मार ली है.
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह ने एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला औऱ भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के बीच चल रही स्टोरी में एंट्री मार ली है. दरअसल उर्वशी ने एक एडिटेड रोमांटिक रील वीडियो कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था, जिसके बाद उर्वशी और नसीम के रिश्ते को लेकर हर तरफ बातें होने लगी है.
इस वीडियो पर पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह ने पहले एक बड़ा बयान दिया था. नसीम ने उर्वशी रौतेला को पहचाने से इंकार करते हुए कहा था कि… उर्वशी कौन है, क्या है, पता नहीं.नसीम शाह ने कहा था कि मेरा फोकस अपने क्रिकेट करियर पर है.
नसीम शाह के बयान के बाद एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने इस वीडियो पर सफाई दी थी. अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि ‘कुछ दिन पहले मेरी टीम ने एक क्यूट वीडियो शेयर किया था, जिसे फैंस ने एडिट किया था. हमें नहीं पता था कि इस वीडियो में और कौन लोग शामिल हैं. मैं मीडिया से निवेदन करती हूं कि इस बारे में कोई खबर न बनाएं. सभी का धन्यवाद, सभी को प्यार.
पाकिस्तान के गेंदबाज ने पहले तो बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को पहचानने से इंकार कर दिया था. लेकिन अब वही नसीम जो क्रिकेट पर फोकस रखने की बात कह रहे थे अब उन्हीं ने दोस्ती का हाथ बढ़ाते हुए एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को इंस्टाग्राम पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर उन्हे फॉलो किया है.
-भारत एक्सप्रेस
UP News: गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन तार…
Kidney Disease and Heart Disease: क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) के कारण हाई ब्लड प्रेशर, शरीर…
CJP Leaders Released: CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से बड़ी…
Retirement Planning Emergency Fund: रिटायरमेंट प्लानिंग में इमरजेंसी फंड बनाना बेहद जरूरी है. अचानक बीमारी…
उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की करीब 900 किलोमीटर लंबी ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’…
SERVOTECH APPOINTS NEW VP HR: भारत के रिन्यूएबल एनर्जी और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर…