Categories: नवीनतम

Jammu Kashmir Attack: सेना ने मार गिराया लश्कर का मास्टरमाइंड आतंकी, बरामद किया हथियारों का जखीरा

Jammu Kashmir: पाकिस्तान की एक और नापाक हरकत सामने आई है. जम्मू-कश्मीर के राजौरी में  पाकिस्तान ने ड्रोन के जरिए गोला बारूद गिराया और जिनके जरिए इलाके में आतंक फैलाने की कोशिश थी, लेकिन भारतीय सेना और सुरक्षा बलों ने यह कोशिश नाकाम कर दी. इस मामले में सुरक्षा बलों ने लश्कर ए तैय्यबा के एक आतंकी को मार गिराया है, जो कि आईईडी और स्नाइपर्स दोनों का ही एक्सपर्ट था. सुरक्षाबल लंबे वक्त से  आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चल रहे हैं. राजौरी में आतंकियों और सेना के जवानों के बीच मुठभेड़ भी हुई थी और इस दौरान चार जवान शहीद भी हुए थे. इस मामले मे लश्कर के मास्टरमाइंड को सेना ने मार गिराया है, इसकी पहचान क्वारी के तौर पर हो रहा है.

इस मामले में सेना के जवानों का कहना है कि मारा गया आतंकी लश्कर का टॉप रैंक आतंकी था. उसे अफगान और पाक मोर्चे पर ट्रेनिंग दी गई थी.  उसे डांगरी और कंडी हमलों का मास्टरमाइंड माना जाता है. क्वारी पिछले एक साल से अपने ग्रुप के साथ राजौरी-पुंछ में सक्रिय था. उसे डांगरी और कंडी हमलों का मास्टरमाइंड भी माना जाता है. उसे इलाके में फिर से आतंकवाद फैलाने के लिए भेजा गया था.

यह भी पढ़ें-MP Election: वोटिंग के दौरान बीजेपी नेता ने खींच ली EVM की तस्वीर, अब दर्ज हुई FIR

सुरक्षा बलों ने बताया है कि एक ड्रोन के जरिए आतंकवादियों के इस्तेमाल के लिए हथियारों की यह खेप गिराई गई थी. उन्होंने बताया कि जिस बक्से में हथियार और विस्फोटक सामग्री रखी गई थी, वह वैसा ही है जैसा पिछले दिनों नियंत्रण रेखा के पार मौजूद आतंकवादियों ने गिराया था. खौर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच शुरू हो गई है.

यह भी पढ़ें-Kaushambi: रेप पीड़िता को कुल्हाड़ी से काटने वाले पर पुलिस ने चलाई तीन गोलियां, 48 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में गुरुवार को भी आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी रही. इस मुठभेड़ में अब तक सेना के कैप्टन स्तर के दो अधिकारियों समेत चार जवान शहीद हो गए थे. साथ ही दो अन्य बुरी तरह घायल भी हुए थे. अधिकारियों ने बताया कि धर्मसाल इलाके के बाजीमाल इलाके में रात भर रुकने के बाद आज सुबह गोलीबारी फिर से शुरू हो गई. उन्होंने बताया कि अतिरिक्त सुरक्षा बलों को शामिल करके रात भर इलाके की घेराबंदी की गई ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आतंकवादी इलाके से भाग न पाएं,

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

2 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

28 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

28 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

45 minutes ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

59 minutes ago

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

1 hour ago