डेनिएल मैकगेही (सोर्स- X)
Danielle McGehee Retirement: इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले एकमात्र खिलाड़ी डेनिएल मैकगेही ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. डेनिएल ने दो महीने पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने हाल ही में ट्रांसजेंडर क्रिकेट को लेकर बड़ा फैसला किया था. आईसीसी ने ट्रांसजेंडर प्लेयर्स पर बैन लगा दिया है. आईसीसी के इस फैसले के दो दिन बाद ही डेनिएल ने क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया. आईसीसी के फैसले से आहत होकर डेनिएल ने क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया.
ट्रांसजेंडर क्रिकेट डेनिएल मैकगेही ने दो महीने पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. सितंबर 2023 में डेनिएल ने कनाडा के लिए महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफायर मुकाबला खेला था. बता दें कि डेनिएल मैकगेही अभी तक 6 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले थे. जिसमें उनके नाम 118 रन दर्ज हैं. डेनिएल मैकगेही ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली है.
ये भी पढ़ें- भारत के लिए T-20 इंटरनेशनल में अब तक इतने खिलाड़ी कर चुके हैं कप्तानी, सूर्या की भी होगी लिस्ट में एंट्री
डेनिएल मैकगेही ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट पर करते हुए लिखा, आईसीसी के फैसले के बाद मन बहुत उदास है. मेरा करियर जितना जल्द शुरू हुआ था, उतनी ही जल्दी खत्म भी हो गया. मुझे भारी मन से कहना पड़ा रहा है कि खेल की अखंडता और सुरक्षा के लिए हम कोई खतरा नहीं है. हम उच्च स्तर पर क्रिकेट खेलने के हकदार है, हमें यह मिला चाहिए.
ये भी पढ़ें- IPL 2024: LSG छोड़ गौतम गंभीर ने की KKR में वापसी, अपनी कप्तानी में टीम को जिता चुके हैं ट्रॉफी
बता दें कि आईसीसी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि कोई भी पुरुष से महिला बने प्रतिभागी, जो किसी भी प्रकार से पुरुष यौवन से गुजर चुके हैं, वे किसी भी तरह की सर्जरी या जेंडर परिवर्तन के बावजूद इंटरनेशनल महिला खेल में हिस्सा लेने के पात्र नहीं होंगे. आईसीसी ने खेल की अखंडता की रक्षा के लिए ट्रांसजेंडर क्रिकेटरों को अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट से प्रतिबंधित कर दिया.
-भारत एक्सप्रेस
Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…
India Pakistan Diplomatic Relations: भारत के न्योते पर पाकिस्तान ने कहा है कि वह संबंधित…
Benjamin Netanyahu News: जब तक नेतन्याहू इजरायल के पीएम हैं, नॉर्मलाइजेशन नहीं होगा. सऊदी अरब…
Ayodhya Deepotsav: अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर उत्साह है. काठमांडू से श्रद्धालु रामनगरी पहुंचे हैं.…
Kashi Vishwanath: वाराणसी के श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में आगामी त्योहारों की भारी भीड़ को देखते…
Donald Trump Security Threat: व्हाइट हाउस के पास हथियारों से भरी चोरी की गाड़ी के…