Categories: नवीनतम

कन्नौज: महंगी गाड़ी छोड़कर बीजेपी सांसद को क्यों चलानी पड़ी ऑटो, जानिए क्या है पूरा मामला ?

कन्नौज से बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक का एक वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में वो ऑटो चलाते हुए नजर आ रहे है. यही नहीं पीछे वाली सीट पर बकायदा सवारी भी बैठी है, जिन्हें नेता जी सैर करा रहे हैं.

राजनीतिक मैदान के इतर बीजेपी के सांसद सुब्रत पाठक इन दिनों कन्नौज की सड़कों पर ऑटो दौड़ाते हुए नजर आ रहे है. बीजेपी सांसद हाथों में  ऑटो की स्टियरिगं लेकर अपनी ड्राइंविंग की कला का प्रदर्शन कर रहे हैं. अक्सर बड़ी-बड़ी और महंगी गाड़ियों में नजर आने वाले सुब्रत पाठक को ऑटो में देखकर सब हैरान रह गए.

क्या है पूरा मामला

तस्वीर देखने के बाद अब आप पूरा मामला भी जान लीजिए. दरअसल  इस महीने यातायात माह की शुरुआत हुई है. ऐसे में वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरुक करने के लिए बीजेपी सांसद सुब्रत पाठख खुद कन्नौज की सड़कों पर उतर. उन्होंने ऑटो चलाकर लोगों को नियमों के अनुसार गाड़ी चलाने की अपील की.

सड़कों पर रोज यातायात नियमों का पालन ना करने से दर्जनों एक्सीडेंट होते हैं. कई बार यह भी देखा जाता है कि किसी एक की लापरवाही और यातायात के नियमों को पूरी तरह से नजरअंदाज करने का बुरा परिणाम सड़क पर चल रहे किसी दूसरे राहगीर या गाड़ी में सवार लोगों को भुगतना पड़ता है. ऐसी सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए हमें यातायात नियम का पालन करना बेहद जरुरी है. यह सिर्फ नियम भर नहीं है बल्कि आपकी और हमारी जिंदगी की सुरक्षा से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है.

इन्ही सब बातों को बताते हुए बीजेपी सांसद ने वाहन चालकों को सड़को पर धीमी गति से गाड़ी चलाने का संदेश दिया. उन्होंने ऑटो चलाने के बाद मीडिया से भी बात की. उन्होंने सड़कों पर सुरक्षा के लिए सजग रहने की बात कहते हुए बताया,  जीवन बहुत अनमोल है इसको संभालकर रखना हमारी जिम्मेदारी है. उन्होंने बताया कि सरकार हमेशा सड़क पर वाहन चलाते समय यातायत नियमों को पालन करने की जानकारी देती है. हम सबको इन नियमों का जरुरी पालन करना चाहिए. सुब्रत पाठक ने कहा कि,  हम सबकी भी जिम्मेदारी बनती है कि यातायात नियमों का पूरी तरह से पालन करे. जिससे आप खुद भी सुरक्षित रहेंगे और दूसरों को भी सुरक्षा दे सकेंगे.

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिल्ली में नहीं थम रहे बिल्डिंग हादसे, सीमापुरी में गिरी चार मंजिला इमारत; मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू जारी

Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया.…

8 minutes ago

PM Modi 25 Years: गुजरात के सीएम से लेकर वैश्विक पटल पर छाने तक की अनकही कहानी, भारत-ब्रिटेन रिश्तों में नया अध्याय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी राजनीतिक यात्रा…

10 minutes ago

आसमान से दुश्मनों पर पैनी नजर! भारतीय सेना ने खरीदे 225 FPV ड्रोन, जानें क्यों हैं खास

भारतीय सेना ने 17,500 फीट की ऊंचाई पर सफल ट्रायल के बाद 225 FPV ड्रोन…

13 minutes ago

‘अब राजनीति नहीं करूंगा’, बाबरी मस्जिद बनाने की बात कहने वाले हुमायूं कबीर का संन्यास

रेजीनगर उपचुनाव के बाद मुर्शिदाबाद के नवादा से विधायक हुमायूं कबीर भावुक हो गए. उन्होंने…

23 minutes ago

रांची में गूंजा ‘विकसित भारत’ का संकल्प, पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर भव्य आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार…

23 minutes ago

रेलवे ने निकाला भीड़ का तोड़, दिवाली और छठ से पहले सबको किया खुश

Indian Railway Plan For Crowd Management: दीवाली और छठ के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों की…

24 minutes ago