नवीनतम

सिर्फ मैनपुरी सीट और मान जाएंगे चाचा शिवपाल ! जानिए, सैफई में क्या चल रहा है ?

समाजवादी पार्टी के संयोजक मुलायम सिंह यादव की लोकसभा सीट उनके निधन के बाद अब खाली है. इस सीट पर अब उपचुनाव होंगे और कौन यहां का चेहरा होगा इसको लेकर समाजवादी पार्टी में हलचल तेज है. चर्चा तो शिवपाल यादव की भी तेज है और मीडिया डोमेन में इसे हवा भी दी जा रही है. लेकिन, अखिलेश यादव अभी अपना पत्ता नहीं खोल रहे हैं. हालांकि, मीडिया में शिवपाल यादव ने जो बयान दिए हैं, उससे साफ होता है कि समझौते के लिए वह तैयार हैं. बशर्ते मुलायम सिंह यादव की कर्मभूमि रही मैनपुरी का उत्तराधिकार उन्हें पार्टी की तरफ से सौंप दिया जाए.

दरअसल, मैनपुरी सपा (Samajwadi Party) का गढ़ है और नेताजी की यह कर्मभूमि रही है. मैनपुरी के ही करहल से उन्होंने शिक्षा हासिल की थी और यहीं पर अध्यापन का काम भी किया था. यहीं पर उन्होंने पहलवानी और राजनीति के दांव भी सीखे और बड़े-बड़े सूरमाओं को पटखनी दी. ऐसे में इस सीट के सेंटिमेंट का लेवल नेताजी के निधन से हाई है. लेकिन, सवाल यही है कि आखिर सपा मुलायम सिंह परिवार के किस सदस्य को यहां से चुनाव लड़ाएगी.

‘गतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की चर्चा इसलिए भी तेज है, क्योंकि पिछले दिनों आगरा में उनसे जब पूछा गया कि क्या वो मैनपुरी उपचुनाव लड़ रहे हैं, तो उनका जवाब था कि अगर पार्टी चाहेगी तो वो चुनाव लड़ेंगे. एक बार फिर यही सवाल इटावा में पत्रकारों ने उनसे किया तो उन्होंने कोई खास रिस्पॉन्स नहीं दिया. शिवपाल ने यहां पर परिवार की एकजुटता पर कहा कि वो भी चाहते हैं कि सब एक हो जाएं.

अभी तक की जनसभाओं में शिवपाल यादव अक्सर नेताजी (Mulayam Singh Yadav) को याद करते हुए अपना संबोधन दे रहे हैं. इटावा में भी उन्होंने नेताजी को याद करने के साथ-साथ उनके द्वारा किए गए विकास के कार्यों को गिनाया. कुल मिलाकर शिवपाल की तरफ से कई बार हाथ मिलाने के संकेत दिए जा चुके हैं. लेकिन, सपा के मुखिया अखिलेश यादव और मुलायम सिंह के बेटे अखिलेश यादव क्या सोचते हैं, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं.

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘पीएम मोदी का नेतृत्व दुनिया के लिए मिसाल…’; अमेरिकी गवर्नर ने की जमकर तारीफ

भारत में एक ट्रेड मिशन पर आए मोंटाना के गवर्नर ग्रेग जियानफोर्टे ने बुधवार प्रधानमंत्री…

2 minutes ago

जनता जानती है..! नवादा में गरजे प्रशांत किशोर, अनंत सिंह पर खुला PK का राज

Prashant Kishor In Nwada: नवादा पहुंचे जन सुराज के संस्थापर प्रशांत किशोर यानी PK ने…

18 minutes ago

मां के संघर्षों की मिसाल बनी रामगढ़ की कविता, बच्चों के लिए साड़ी में नंगे पांव दौड़ी 1600 मीटर

झारखंड के रामगढ़ की कविता देवी ने पति के निधन के बाद दो बच्चों के…

23 minutes ago

दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला बेगूसराय! बस स्टैंड के पास बदमाशों ने 3 लोगों को मारी गोली

बेगूसराय बस स्टैंड के पास अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया.…

24 minutes ago

मंदिर के नाम मुस्लिम महिला की ‘वसीयत’, संभल में पति के इंतकाल के बाद आखिर क्या हुआ?

Sambhal Muslim Woman Temple Will: संभल में पति के निधन के बाद मुस्लिम महिला लुबना…

37 minutes ago

पसमांदा समुदाय की शिक्षा, गरिमा और समान अवसरों के लिए सामूहिक संकल्प का मंच बना “पसमांदा संवाद”

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर, उत्तर प्रदेश…

1 hour ago