नवीनतम

Karnataka Election 2023: कर्नाटक में चुनाव से पहले शराब और गिफ्ट से वोटरों को लुभाने की कोशिश, EC पकड़ चुकी है नकदी समेत 70 करोड़ की मुफ्त सामाग्री

EC Seized Freebies in Karnataka: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद से ही वोटरों को लुभाने का दौर चल पड़ा है. चुनावी रैलियों के अलावा वोटरों को लुभाने के लिए साम दाम हर तरीकों का उपयोग किया जा रहा है. अभी तक राज्य में कई जगहों से नकदी, शराब और अन्य चीजें जो मुफ्त में बांटने के लिए ले जाई जा रही थीं, पुलिस द्वारा पकड़ी गई हैं. भद्रावती, निप्पनी, गडग और नरगुंड इलाके से मिली जानकारी के अनुसार कल 6 अप्रैल गुरुवार को करोड़ों रुपये जब्त किए गए. बताया जा रहा है कि पकड़ी गई रकम 4.45 करोड़ रूपये के लगभग है.

आचार संहिता लागू होने के बाद से लगभग 70 करोड़ किए गए जब्त

राज्य में 29 मार्च, 2023 से आदर्श आचार संहिता (MCC) लागू है. वहीं चुनाव आयोग (EC) ने जानकारी देते हुए बताया है कि 29 मार्च के बाद से अब तक कर्नाटक में नकदी समेत 69.36 करोड़ रुपये के शराब और दूसरी अन्य सामग्री जब्त की जा चुकी है.

मुफ्तखोरी के समानों को लेकर 500 से ज्यादा FIR

एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि अब तक भारी मात्रा में नगदी समेत कई अन्य सामान जब्त किए गए हैं. इनमें नकद के रूप में 22.75 करोड़ रुपये तो 24.45 करोड़ रुपये की शराब के अलावा मुफ्त में बांटने के लिए ले जा रही 12 करोड़ रुपये की दूसरी सामाग्री शामिल है. ड्रग्स से लेकर शराब और नकदी की कुल कीमत 69 करोड़ 36 लाख 17 हजार 467 रुपये बताई जा रही है. वहीं इन सामानों की बरामदगी को लेकर अब तक कुल 526 FIR दर्ज की जा चुकी है.

इसे भी पढ़ें: Salman Khan: लॉरेंस बिश्नोई की धमकियों के बीच सलमान खान ने खरीदी Nissan Patrol SUV, आर्मर्ड और एडवांस फीचर्स से लैस है कार, भारत में नहीं हुई लॉन्च

रिस्टवॉच, टेबल क्लॉक और हैंडबैग से वोटरों को लुभाने की कोशिश

कर्नाटक के बेंगलुरु में बीते दिनों ही पुलिस ने एक ट्रक से 7 लाख रुपये की नकदी और बांटने के लिए ले जाए जा रहे भारी मात्रा में मुफ्त चीजें बरामद की थीं. इनमें वॉल क्लॉक,  रिस्टवॉच, टेबल क्लॉक, हैंडबैग और वॉलेट जैसे कई कीमती सामान शामिल थे.

Rohit Rai

Recent Posts

लाल आतंक के गढ़ में पीएम मोदी की दीपावली! 140 करोड़ देशवासियों की तरफ से कर दिया ये ऐलान

PM Modi Diwali Celebration: पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया के…

1 minute ago

इंद्रेश कुमार ने सोनिया गांधी की किताब पर उठाए सवाल, राहुल गांधी को भी घेर GEN-Z को दी नसीहत

Indresh Kumar slams Sonia Gandhi book: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार…

33 minutes ago

Diwali Safety Tips: पटाखों से हाथ-पैर जल जाएं तो क्या करें? जानें तुरंत राहत पाने के आसान फर्स्ट-एड टिप्स

Diwali Safety Tips: दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों से निपटने के लिए…

1 hour ago

महालक्ष्मी के इस मंदिर में प्रसाद के रूप में भक्तों को मिलते हैं पैसे, धन के खजाने भरती है मां

मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली पर भक्त कैश और गहने चढ़ाते…

1 hour ago