होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
सलमान खान ने खरीदी नयी SUV
Salman Khan: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को पिछले कुछ समय से लगातार धमकियां मिल रही है. सिद्धू मूसेवाला की हत्या के साजिशकर्ता लॉरेंस बिश्नोई और उसके गैंग ने कई बार सलमान को जान से मारने की धमकी दी है. इन धमकियों के बीच सलमान खान ने अपनी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं. उन्होंने अपने लिए एक नई बुलेटप्रूफ गाड़ी खरीदी है. उनकी नयी गाड़ी Nissan Patrol SUV है और उन्हें हाल में उसमें घूमते हुए देखा गया है.
अपनी सुरक्षा को देखते हुए सलमान खान ने अपने वाहनों के बेड़े में निसान पेट्रोल एसयूवी को शामिल कर लिया है. बता दें कि सलमान की नयी निसान SUV अभी भारतीय बाजार में लॉन्च नहीं हुई है. उन्होंने अपनी सुरक्षा को देखते हुए दक्षिण एशिया के बाजार से सबसे लोकप्रिय और महंगी कार को मंगवाया किया है.
अभिनेता के करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी है कि पहले से ही सलमान खान को वाई-प्लस सिक्योरिटी कवर दी जा चुकी है. हालांकि धमकियों के बीच उन्होंने अपनी आत्मरक्षा के लिए बंदूक का लाइसेंस लेने के बाद अब एक शानदार व्हाइट बुलेट प्रूफ एसयूवी खरीदी है जिसमें वो शहर का चक्कर लगाते हुए देखे गए. यह कार आर्मर्ड और बुलेटप्रूफ ग्लास के साथ उनकी पूर्व मॉडिफाई टोयोटा लैंड क्रूजर का अपग्रेड होगा.
बता दें कि पिछले कुछ महीनों में माफिया डॉन लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से उन्हें और उनके पिता और प्रसिद्ध बॉलीवुड लेखक सलीम खान को धमकियां मिल रही हैं. बिश्नोई ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनका जीवन का लक्ष्य सलमान खान को मारना है. जिसको देखते हुए एक्टर और उनके परिवार के लिए सिक्योरिटी कवर कुछ हफ्ते पहले बढ़ा दिया गया था.
सलमान खान की ‘किसी का भाई, किसी की जान’ इस महीने के अंत में ईद-उल-फितर के मौके पर रिलीज होगी. उनके पास ‘टाइगर 3’ और फिर ‘टाइगर वर्सेस पठान’ है, जिसमें वह शाहरुख खान के साथ काम करेंगे. जाहिर है कि आने वाले समय में वह नयी फिल्मों के लिए शूटिंग करेंगे.
LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…
UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…
Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…
Jharkhand News: रांची के डोरंडा स्थित JAP-1 में 1880 से चली आ रही परंपरा के…
कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…
नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…