खेल

IPL 2023: जानिए 5 उन प्लेयर्स के बारे में, जो टीम इंडिया का बन सकते हैं भविष्य!

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को हिदुस्तान क त्योहार माना जाता है, क्योंकि इस फेस्टिवल से हर सीजन एक स्टार प्लेयर देश को मिला है. वैसे तो कई युवा खिलाड़ी अपने प्रदर्शन के दम पर टी इंडिया का दरवाजा खटखटाते हैं, लेकिन कुछ खिलाड़ी अलग कर जाते हैं, जिन्हें टीम इंडिया का भविष्य माना जाता है. आईपीएल के इस मंच से सीजन नई-नई प्रतिभा उभर कर सामने आते है. हमने हर सीजन ऐसे उदाहरण देखें हैं.

खैर, चलिए हम जानते हैं आईपीएल के 16वें सीजन में उन 5 युवा खिलाड़ियों के बारे में, जिन पर पर खास नजर होगी. जिन्हें भारतीय क्रिकेट का भविष्य कहा जा रहा है.

तिलक वर्मा: भारतीय क्रिकेटर तिलक वर्मा का जन्म 8 नवंबर 2002 हुआ है. वह सासाराम (रोहतास) बिहार से संबंध रखते हैं. तिलक वर्मा ने साल 2018-19 के रणजी ट्रॉफी में 30 दिसंबर 2018 को हैदराबाद के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया. वर्मा ने 28 फरवरी 2019 को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2018 में हैदराबाद के लिए अपना ट्वेंटी 20 डेब्यू किया.

हैदराबाद से ही 28 सितंबर 2019 को विजय हजारे ट्रॉफी में अपने लिस्ट ए की शुरुआत की है. दिसंबर 2019-2020 में तिलक वर्मा को अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के लिए भारत के टीम में नामित किया गया था. इस आईपीएल सीजन में तिलक वर्मा मुंबई इंडियंस की तरफ से खेल रहे हैं. उनके प्रदर्शन को देखते हुए कहा जा सकता है कि वह भारतीय क्रिकेट टीम का भविष्य हैं.

ये भी पढ़ें: IPL 2023 की चोट ने दिया Kane Williamson को एक और दर्द, नहीं खेल पाएंगे वर्ल्ड कप!

साईं सुर्दशन: आईपीएल 2023 में धूम मचाने वाले साईं सुदर्शन का जन्म 15 अक्टूबर 2001 हुआ है. ये तमिलनाडु प्रीमियर लीग में खेल चुके हैं. साई ने 4 नवंबर 2021 को तमिलनाडु के लिए साल 2021-22 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपने ट्वेंटी-20 करियर की शुरुआत की. साई सुदर्शन ने अपने लिस्ट ए की शुरुआत 8 दिसंबर 2021 को तमिलनाडु के लिए साल 2021-22 विजय हजारे ट्रॉफी में की.

उन्हें गुजरात टाइटन्स ने फरवरी 2022 में इंडियन प्रीमियर लीग टूर्नामेंट की नीलामी में खरीदा है. वहीं, सुदर्शन के इस आईपीएल में बल्लेबाजी देखकर माना जा रहा है कि वह जल्द ही टीम इंडिया में दस्तक दे सकते हैं. अरुण जेटली स्टेडियम में हुए मैच में गुजरात के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए साई सुदर्शन ने 48 गेंदों पर 62 रनों की अहम पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 2 शानदार छक्के शामिल थे. इस युवा बल्लेबाज के प्रदर्शन के देखते हुए भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने सुदर्शन को भविष्य का स्टार बताया है.

प्रभसिमरन सिंह : पंजाब में 10 अगस्त, साल 2000 को जन्में प्रभसिमरन सिंह एक भारतीय क्रिकेटर हैं. उन्होंने 7 दिसंबर 2018 को एसीसी इमर्जिंग टीम एशिया कप 2018 में अफगानिस्तान इमर्जिंग टीम के खिलाफ इंडिया इमर्जिंग टीम के लिए अपनी लिस्ट ए की शुरुआत की. प्रतिभाशाली विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह आईपीएल 2019 सीजन से पंजाब किंग्स टीम के साथ जुड़े हैं.

प्रभसिमरन सिंह ने फरवरी 2019 में अपना टी20 डेब्यू किया है.दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने टी20 टूर्नामेंट में सिर्फ 8 मैच खेले हैं. उन्होंने 2021-22 रणजी ट्रॉफी में पंजाब के लिए 17 फरवरी 2022 को प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया. वह पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट में लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन किया. आईपीएल 2023 में राजस्थान के खिलाफ हुए मुकाबले में छक्के-चौकों की बरसात कर प्रभसिमरन सिंह ने विस्फोटक बल्लेबाज़ी का नजराना पेश किया. राजस्थान के गेंदबाज इस बल्लेबाज़ के सामने फीके नजर आए.

वहीं, प्रभसिमरन सिंह की इस बल्लेबाजी ने टीम प्रबंधन समेत दर्शकों को खासा प्रभावित किया. प्रभसिमरन ने अपनी इस ताबतोड़ पारी में 28 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया. प्रभसिमरन सिंह को टीम इंडिया का भविष्य का सितारा कहा जा रहा है.

यश धुल: यश विजय धुल का जन्म 11 नवंबर साल 2002 को हुआ. जिन्होंने फरवरी 2022 में रणजी ट्रॉफी 2021-22 में दिल्ली क्रिकेट टीम के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया. धुल ने एक सलामी बल्लेबाज के रूप में पदार्पण पर शतक बनाया. इसके अलावा यश धुल ने भारत की राष्ट्रीय अंडर -19 क्रिकेट टीम के लिए भी क्रिकेट लिए खेला है, जिसमें 2022 आईसीसी अंडर -19 क्रिकेट विश्व कप और साल 2021 एसीसी अंडर -19 एशिया कप शामिल हैं. यश धुल इस साल आईपीएल का सीजन दिल्ली की तरफ से खेल रहे हैं. इनको टीम इंडिया का भविष्य माना जाता है.

हर्षित राणा: हर्षित राणा एक युवा खिलाड़ी हैं इनकी उम्र 21 साल हैं. वह लगातार घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. राणा ने आईपीएल में कुल 2 मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम कुल 1 विकट हैं. रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए इस युवा क्रिकेटर दिल्ली के लिए 21 विकेट चटकाए थे. हर्षित राणा का जन्म 22 दिसंबर 2001 को हुआ है.

उन्हें 2022 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टूर्नामेंट के लिए नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खरीदा गया था. उन्होंने 2022 आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 28 अप्रैल 2022 को अपना ट्वेंटी-20 डेब्यू किया. गेंदबाजी में भारत का उभरता सितारा माना जाता है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

इंद्रेश कुमार ने सोनिया गांधी की किताब पर उठाए सवाल, राहुल गांधी को भी घेर GEN-Z को दी नसीहत

Indresh Kumar slams Sonia Gandhi book: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार…

25 minutes ago

Diwali Safety Tips: पटाखों से हाथ-पैर जल जाएं तो क्या करें? जानें तुरंत राहत पाने के आसान फर्स्ट-एड टिप्स

Diwali Safety Tips: दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों से निपटने के लिए…

1 hour ago

महालक्ष्मी के इस मंदिर में प्रसाद के रूप में भक्तों को मिलते हैं पैसे, धन के खजाने भरती है मां

मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली पर भक्त कैश और गहने चढ़ाते…

1 hour ago

विदेशों में बजा जापानी गॉडजिला का डंका, अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर रणबीर की ‘रामायण’ को कड़ी टक्कर

Ramayana Box Office: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर…

2 hours ago