टेलरिंग की दुकान मे लगी आग
Maharashtra Fire News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर (Aurangabad) में बुधवार को भीषण आग लगने से कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि आग की चपेट में आकर जान गंवाने वालों में तीन महिलाएं, दो पुरुष और दो बच्चे शामिल हैं.
समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में औरंगाबाद के पुलिस कमिश्नर मनोज लोहिया ने कहा, सुबह करीब 4 बजे छत्रपति संभाजीनगर शहर के छावनी इलाके में एक टेलर की दुकान में आग लगी, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग में सात लोगों की मौत हो चुकी थी.’
उन्होंने बताया कि आग आलम टेलर्स की दुकान में लगी. इमारत की ऊपरी मंजिलों पर निवासी रहते थे. हालांकि आग उन रहने की जगहों तक नहीं पहुंची, लेकिन यह संदेह है कि पीड़ितों की मौत धुएं के कारण हुई होगी. अधिकारी फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं. पीड़ितों के पोस्टमॉर्टम के आदेश दे दिए गए हैं.
-भारत एक्सप्रेस
मेरठ के चर्चित ब्लू ड्रम मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला. मुस्कान और साहिल…
लंदन में आयोजित द सिग्नेचर अवॉर्ड 2026 समारोह में ब्लू ऑर्किड होटल्स के खरीद और…
Haryana Bank Scam: हरियाणा-चंडीगढ़ में 657 करोड़ के बैंक घोटाले के पीछे लव स्टोरी का…
सुप्रीम कोर्ट में एक वैवाहिक विवाद की सुनवाई के दौरान बड़ी रकम की मांग पर…
झारखंड में डीजीपी पद की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में कानूनी जंग तेज हो…
Sheru Classic NPC Regionals 2026: भारतीय बॉडीबिल्डिंग के ग्लोबल हाईवे के रूप में स्थापित हो…