संगम में मुलायम सिंह की अस्थियां विसर्जित
पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक रहे मुलायम सिंह यादव की अस्थियां आज संगम में प्रवाहित कर दी गई. उनके पुत्र और उत्तर प्रदेश के पूर्व CM अखिलेश यादव ने परिवार समेत संगम पर पहुंचकर उनकी अस्थियों को वैदिक मंत्रोच्चार और विधि – विधान के साथ संगम में प्रवाहित किया. इस दौरान बड़ी संख्या में सपा के स्थानीय नेताओं के अलावा पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और मुलायम सिंह यादव के परिवार की तमाम सदस्य मौजूद रहे.
इससे पहले हरिद्वार के चंडीघाट पर अखिलेश ने चाचा शिवपाल और पत्नी डिंपल के साथ अस्थियां को विसर्जित किया था. बता दें कि पूर्व रक्षा मंत्री और सपा संरक्षक मुलयाम सिंह यादव ने 10 अक्टूबर को दुनिया को अलविदा कह दिया था. अभी पिछले 11 अक्टूबर को मुलायम के पार्थिव शरीर का उनके गांव सैफई में अंतिम संस्कार कर दिया गया था.
आपको बता दें यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव का हफ्तेभर पहले दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था.
यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…
मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…
राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…
1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…
NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…