Categories: नवीनतम

पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक मामले में बड़ी कार्रवाई, फिरोजपुर के तत्कालीन एसपी गुरविंदर सिंह सांगा निलंबित

PM Modi Security Breach Case:  पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है. दरअसल, डीजीपी गौरव यादव ने तत्कालीन फिरोजपुर एसपी गुरविंदर सिंह सांगा को निलंबित कर दिया है. बता दें कि यह कार्रवाई जांच रिपोर्ट में ड्यूटी में लापरवाही सामने आने के बाद की गई है. पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक की जांच डीजीपी ने की थी. पिछले साल जनवरी में पीएम मोदी के दौरे के दौरान सुरक्षा खामियां सामने आई थीं. यह रिपोर्ट पंजाब के डीजीपी ने पिछले महीने की 18 तारीख को दी थी. इसके बाद तत्कालीन एसपी गुरविंदर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है.

फिरोजपुर जा रहे थे पीएम मोदी

बता दें कि 5 जनवरी को पीएम मोदी बठिंडा से फिरोजपुर जा रहे थे. इस दौरान किसानों ने रास्ते में ट्रैक्टर खड़े कर दिए और हाईवे को पूरी तरह से बंद कर दिया. इस दौरान पीएम मोदी का काफिला करीब 20 मिनट तक फ्लाईओवर पर रुका रहा. इसके बाद पीएम के काफिले को वापस लौटना पड़ा. इसके बाद सीधे पीएम मोदी बठिंडा एयरपोर्ट पहुंचे. पीएम ने अधिकारियों से कहा कि सीएम को धन्यवाद दीजिए कि मैं जिंदा लौट आया हूं. उस समय गुरविंदर सिंह फिरोजपुर एसपी ऑपरेशन के पद पर तैनात थे. इस घटना के बाद उनका तबादला कर दिया गया.

यह भी पढ़ें: Israel On Sanjay Raut Statement: संजय राउत के बयान पर भड़का इजरायल, दूतावास ने विदेश मंत्रालय और ओम बिरला से की शिकायत

इन्हें ठहराया गया था दोषी

बताते चलें कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट में पंजाब के तत्कालीन मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी और डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय को फिरोजपुर में पीएम की सुरक्षा में लापरवाही के लिए दोषी ठहराया गया है. कमेटी ने यह रिपोर्ट आठ महीने पहले अगस्त 2022 में सुप्रीम कोर्ट और सरकार को सौंपी थी. इस रिपोर्ट के आधार पर केंद्र ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सितंबर 2022 में पंजाब सरकार को पत्र लिखा था, लेकिन छह साल बाद भी महीनों बीत जाने के बाद भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गयी. अभी एसपी गुरविंदर सांगा को निलंबित कर दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

दिवाली सिर्फ आतिशबाजी नहीं, लोकजीवन का उत्सव है: देहरी पर लक्ष्मी के पग से लेकर ‘सूप संग दरिद्र बाहर’ तक की अनोखी रस्में

Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…

2 minutes ago

Ayodhya Deepotsav 2026: दो दिन अयोध्या में रहेंगे CM योगी, जानिए पूरा कार्यक्रम

Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…

4 minutes ago

योगी सरकार में सरकारी भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार, UPSSSC ने जारी किए दो अहम परिणाम

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…

21 minutes ago

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को दी बल्लेबाजी, 47 ओवर का होगा मुकाबला

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…

33 minutes ago

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…

59 minutes ago