विश्लेषण

चीन में फिर फैलने लगी रहस्यमयी बीमारी, क्या भारत के लिए भी बन सकती है बड़ा खतरा?

­China Viral: चीन में कोरोना वायरस का विस्तार हुआ था जिसके चलते दुनिया में करोड़ लोगों को मौत हो गई थी. इसके चलते 2020 से 2022 के अंत तक लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा. कुछ ऐसी ही एक रहस्यमयी एक बार फिर चीन में पैर पसारने लगी है. चीन के उत्तर पूर्वी इलाके में स्थित लियाओनिंग प्रांत में इसी बीमारी के चलते बच्चों में निमानिया हो रहा है. इसके अलावा फेफड़ों में सूजन, सांस लेने में समस्या भी देखने को मिल रही है. पीड़ितों ने बताया है कि उन्हें खांसी हो रही है, जिससे वे परेशान हो चुके हैं. इसको लेकर भारत में भी सवाल उठने लगे हैं कि क्या इस बीमारी का खतरा भारत में भी देखने को मिल सकता है.

चीन में फैली इस बीमारी के चलते सरकार ने इलाके के स्कूलों को बंद कर दिया है. इस बीमारी के लक्षण निमोनिया से काफी अलग है, जिसके चलते विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी जारी कर दी है. निमोनिया फेफड़ों में बैक्टीरिया वायरस या कवक के कारण संक्रमण से होता है. इससे फेफड़ों में सूजन आती और फेफड़ों में मवाद भी बनने लगता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार एशिया और अफ्रीका देशों में इससे काफी लोग मरते हैं.

निमोनिया से अलग है ये बीमारी

चीन में फैली बीमारी निमोनिया से काफी अलग है. इसमें खांसी नहीं आ रही, बल्कि बस तेज बुखार है. इसका इलाज एंटीबायोटिक्स और एंटीफंगल दवाओँ से हो रहा. संक्रमण से ठीक होने में भी लोगों को करीब महीने भर का समय लग रहा है. बीमारी के लक्षणों की बात करें तो इसमें सीने में दर्द, खांस, थकान और बुखार मुख्य हैं. WHO का कहना है कि चीन ने इसकी जानकारी 13 नवंबर को दे दी थी. इसके चलते एजेंसी ने चीन को मामले में कड़ी निगरानी रखने के आदेश दिए हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि इसके लिए लोगों को चेतावनी भी दी जाए.

ज्यादा सावधान रहने की सलाह

WHO ने लोगों को ज्यादा से ज्यादा सफाई रखने और सावधान रहने की सलाह दी है. इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि लोगों को जरा सी भी किसी तरह की अजीब दिक्कत हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. इसके अलावा लोगों को मास्क लगाकर निकलने की सलाह भी दी गई है. अब सवाल यह उठता है कि क्या यह बीमारी भारत को भी परेशान कर सकती है. इसको लेकर भारत सरकार भी एक्टिव हो गई है. भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसको लेकर बयान भी जारी किया है.

भारत पर पड़ेगा असर?

भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में इस वायरस के फैलने के आसार काफी कम है. हालांकि यह भी कहा गया है कि मंत्रालय पूरे मामले में कड़ी नजर रख रहा है. इसके अलावा यह भी कहा गया है कि चीन में फैले इस खतरनाक वायरस से उत्पन्न किसी भी आपात स्थिति से निपटने को पूरी तरह तैयार है, जो कि भारत के लिए एक राहत की खबर है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

1 minute ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

9 minutes ago

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…

36 minutes ago

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

46 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

59 minutes ago