देश

Uttarkashi Tunnel Rescue: 41 मजदूरों को सुरंग में फंसे बीते 14 दिन, परिजनों का सब्र टूट रहा, बात कराने के लिए लगेगा टेलीफोन

Uttarkashi Tunnel Rescue Update: उत्तराखंड में उत्तरकाशी की सिल्क्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए कई तरह के इंतजाम किए जा रहे हैं. सुरंग बीच में से ढह जाने के कारण 41 मजदूर उसके अंदर ही फंस गए थे, वहां उन्हें 14 दिन हो गए हैं. हालांकि, अभी तक सब जिंदा हैं. बाहर उनके परिजनों का सब्र टूट रहा है. ऐसे में मजदूरों की परिजनों से बात कराने के लिए अब सुरंग में पाइप के जरिए छोटे साइज का टेलीफोन पहुंचाया जाएगा.

बीएसएनएल से जुड़े कर्मचारियों ने बताया कि बचाव कार्य में बार-बार अड़चनें आने की वजह से रेस्क्यू टीमें अब तक मजदूरों तक अंदर नहीं पहुंच पाई हैं. मजदूरों के घरवाले खासा परेशान हैं, कइयों के तो माता-पिता या बहनों ने खाना-पीना भी छोड़ दिया है. ऐसे में मजदूरों की उनसे बात कराने के लिए सुरंग में टेलीफोन पहुंचाने की तैयारी चल रही है. पता चला है कि छोटे साइज का फोन कनेक्ट करके 6 इंच चौड़ी पाइप के जरिए सुरंग में फंसे मजदूरों को दिया जाएगा, ताकि अपने परिवार वालों से बात कर सकें.

यह भी पढ़िए: 41 श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा, अब तक ऑगर मशीन 47 मीटर तक ड्रिलिंग कर चुकी

रेस्क्यू ऑपरेशन में अभी और वक्त लगेगा

मजदूरों को बाहर कैसे निकाला जाएगा, ये अब तक बड़ा सवाल बना हुआ है. इंटरनेशनल टनलिंग एक्सपर्ट अर्नोल्ड डिक्स का कहना है कि अब आॅगर मशीन से ड्रिलिंग नहीं की जाएगी. क्योंकि, इस तरह रेस्क्यू में कई दफा उसमें बाधा आ चुकी है. ऑगर मशीन टूट गया, इसे ठीक नहीं किया जा सकता. ऐसे में अन्य तरीकों को भी अपनाया जाएगा.

कैसे और कब हुआ था यह भयावह हादसा

घटना 12 नवंबर यानी कि दिवाली के दिन की है. उस रोज सुबह करीब साढ़े 5 बजे ब्रम्हखाल यमुनोत्री हाईवे पर स्थित निर्माणाधीन सुरंग के सिलक्यारा छोर के पास मलबा गिरने की खबर आई. सुरंग बीच से ढही और उसका मलबा गिरने से अंदर काम कर रहे 41 मजदूर फंस गए. एक ओर मलबा और दूसरी ओर मजदूर…उनको उसी दिन सुबह 9 बजे बाहर निकालने का मिशन शुरू कर दिया गया था, लेकिन अब तक यह संभव नहीं हो पाया है. हालांकि, उनको खाना—पानी एक लंबे पाइप से पहुंचाया जा रहा है.

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

4 minutes ago

मंदिर से पोती के साथ लौट रही महिला को झपटमार ने बनाया निशाना, 70 हजार की सोने की बालियां छीनीं

Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…

13 minutes ago

अरे दादा! ट्रेन के AC कोच में ‘पान लीला’, शौकीनों का भौकाल से चकराया इंटरनेट

Train Paan Shop Viral Video: क्या आपने कभी चलती ट्रेन के AC डिब्बे में सजती…

14 minutes ago

प्रतापगढ़ में शराब बनी कातिल, शराबी पति को पत्नी ने टोका तो ईंट से कूचकर कर दी हत्या

Pratapgarh Wife Murder: प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के एक स्थानीय बाजार में पति…

24 minutes ago

तालाब में गड़ी है ‘चंद्रहास तलवार’, दुकानों पर लिखा है ‘जय रावण बाबा’… जानिए MP के इस गांव का हैरान करने वाला सच

Dussehra Unique Tradition: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के 'रावण' गांव में दशहरे पर पुतला…

35 minutes ago

प्रियागोल्ड बिस्कुट में मिला चोकर, ऑर्गेनिक किशमिश में मिले कीटनाशक, FSSAI ने 3 कंपनियों पर की कार्रवाई

FSSAI Action On Priyagold Biscuits: खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा…

36 minutes ago